script  बर्थडे स्पेशल: विराट कोहली की कुछ अनसुनी कहानियां, जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे | Must know the interesting facts of Virat Kohli | Patrika News
खास खबर

  बर्थडे स्पेशल: विराट कोहली की कुछ अनसुनी कहानियां, जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे

विराट के जन्मदिन पर हम आपको उनके ज़िन्दगी से जुडी कुछ अहम जानकारियां देने जा रहे हैं।

Nov 05, 2016 / 12:07 pm

रोहित पंवार

kohli family

kohli family

नई दिल्ली. विराट कोहली आज भारतीय क्रिकेट के एक ऐसे खिलाडी हैं जिसे सुनते ही विरोधी गेंदबाजों के छक्के छूट जाते हैं। इनकी बल्लेबाजी और इनके स्टाइल दोनों की पूरी दुनिया दीवानी है, खासकर लड़कियों में इनकी दीवानगी तो देखते ही बनती है। आने वाली 5 नवम्बर को विराट अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के जन्मदिन पर हम आपको उनके ज़िन्दगी से जुडी कुछ अहम जानकारियां देने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी जरूर जानना चाहेंगे।

Image result for virat kohli


विराट पर हँसते हैं टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी

कोहली लगभग हर टीम के खिलाफ खुद को साबित कर चुके हैं, लेकिन फिर भी पूरी भारतीय टीम विराट कोहली पर हंसती है। इस बात का खुलासा खुद विराट कोहली ने ही किया है। कोहली ने बताया कि जब भी वो गेंदबाजी करने जाते हैं तो पूरी टीम उन पर हंसती है। इसकी वजह है उनका अजीबो गरीब बॉलिंग एक्शन। कोहली ने खुद भी इस बात को स्वीकार किया है कि उनका बॉलिंग एक्शन काफी मजेदार है।

Image result for virat kohli family

एक और नाम से बुलाए जाते हैं विराट कोहली

विराट को लोग प्यार से च्चीकूज् बुलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनका ये नाम कैसे पड़ा? अगर नहीं! तो हम आपको बताते हैं, “दरअसल जब विराट बचपन में हेयर सैलून से अपने बालों को कटवाकर आए तो उन्होंने अपने दिल्ली के कोच से अपने नए स्टाइल के बारे में पूंछा, तो कोच ने उन्हें चीकू का नाम दिया और कहा तुम बिल्कुल चीकू जैसे लग रहे हो। इसके बाद से ही विराट का नाम चीकू पड़ गया।


Image result for virat kohli family

टीम के अन्य सदस्यों की तरह विराट भी हैं थोड़े अंधविस्वासी

अभ्यास और वॉर्मअप के साथ-साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी कई अंधविश्वास को भी अपना लक मानते हैं और इसके साथ ही मैदान में उतरते हैं। विराट भी उनमें से एक हैं। विराट अपने हाथ के दस्तानों को लकी मानते हैं। वह जब भी क्रिकेट के मैदान में उतरते हैं तो वह उन दस्तानों को पहनते हैं जिसमें उन्होंने ज्यादा रन बनाए थे। वह हमेशा अंधविश्वासी कारणों के लिए अपनी कलाइयों पर काला बैंड भी पहनते हैँ।

Image result for virat kohli family

पिता की मृत्यु के बाद में मैदान में खेलते रहे थे विराट

विराट कोहली की खेल भावना और तत्परता का अंदाजा हम इसी बात से लगा सकते हैं की उनके पिता का वर्ष 2006 में निधन हो गया था, उस समय विराट रणजी मैच खेल रहे थे। लेकिन कोहली उस मैच को खेलते रहे और 90 रन बनाए।

चयनकर्ताओं ने उड़ाया था विराट का मजाक

आप ये जान कर हैरान होंगे कि विश्व क्रिकेट में आज जिस खिलाड़ी का डंका बज रहा है, उस खिलाड़ी को कभी चयनकर्ताओं ने मजाक समझा था। जी हाँ! विराट के कोच की मानें तो अंडर-15 के चयन के लिए जो चयनकर्ता आए थे उन्होंने विराट और उनके कोच का मजाक बनाया था।

पूर्व क्रिकेटर ने दिया विराट का साथ

जब अंडर-15 के चयनकर्ताओं की टीम ने विराट को लेने से मना कर दिया था तो उस वक्त पूर्व क्रिकेटर बिशनसिंह बेदी ने विराट की मदद की और विराट ने चयनकर्ताओं की टीम को अपने खेल से इतना प्रभावित किया की आखिरकार उन्हें अंडर-15 में जगह मिली। 2012 में विराट को 10 बेस्ट ड्रेस्ड इंटरनैशनल मेन की लिस्ट में शामिल किया गया था, जिसमें बराक ओबामा भी थे।

Image result for virat kohli

अनुष्का शर्मा के अलावा इन महिलाओं के प्रेमपाश में भी पड़ चुके हैं विराट

भारत में क्रिकेट, क्रिकेटर और ग्लैमर का नाता बहुत पुराना है। और इस ग्लैमर के तड़के से विराट कोहली भी नहीं बच पाए। वैसे तो विराट के प्रति लड़कियों की दीवानगी का कोई सानी नहीं लेकिन विराट के सम्बन्ध किस लड़की से रहे वो हम आपको बता रहे हैं। विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कहानी तो हर एक की जुबां पर है लेकिन इसके परिपेक्ष्य भी कुछ कहानियां हैं-

तमन्ना भाटिया : विराट ने वर्ष 2012 में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को डेट करना शुरू किया था। बताया जाता है कि इन दोनों की मुलाकात सेलफोन के एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह विज्ञापन ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ था।

इजाबेल लेटे : ब्राजील की मॉडल इजाबेल का नाम भी विराट के साथ जुड़ा। निर्देशक राज पुरोहित ने फिल्म सिक्सटीन के लिए उन्हें साइन किया था। वो इस सिलसिले में काफी समय तक भारत में रही थी इसी दौरान एक पार्टी में उनकी और विराट की मुलाकात हुई थी। इन्हें कुछ समय बाद सिंगापुर में भी एक साथ देखा गया था। विराट के साथ इजाबेल की लव स्टोरी ज्यादा नहीं चली, लेकिन इस मॉडल को भारत में पहचान मिल गई। यह रिलेशन उनके फिल्मी करियर के लिए भी लाभदायक साबित हुआ। 2013 में इनका ब्रेकअप हुआ और इसी के बाद विराट की अनुष्का से मुलाकात हुई और इनकी लव स्टोरी शुरू हो गई।

Image result for virat kohli family


छोटी उम्र में ही मिल गया था बड़ा अवार्ड

कोहली को 23 साल की उम्र में आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला था। 

Image result for virat kohli family

सबसे ज्यादा पसंद है माँ के हाथ का खाना

विराट देश से बाहर होने पर कई व्यंजनों का स्वाद लेते हैं, लेकिन घर पर उन्हें मां की बनाई मटन बिरयानी और खीर सबसे ज्यादा पसंद है। 

Home / Special /   बर्थडे स्पेशल: विराट कोहली की कुछ अनसुनी कहानियां, जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो