scriptआज का राशिफल, 23 सितंबर 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा | Aaj ka Vrishabha rashifal 23 September 2018 Today Taurus Horoscope | Patrika News
नोएडा

आज का राशिफल, 23 सितंबर 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जानिए –वृषभ राशि का राशिफल और जानें कैसा रहेगा आज का दिन, Taurus Horoscope Today 23 September 2018, आज का वृषभ राशिफल, 23 सितंबर 2018

नोएडाSep 22, 2018 / 03:23 pm

Ashutosh Pathak

Vrishabha rashifal

Aaj ka Vrishabha rashifal 28 अगस्त 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

नोएडा। वृषभ राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है, बैल स्वभाव से ही अधिक पारिश्रमी और बहुत अधिक वीर्यवान होता है। वृषभ राशि वाले जातक शांति पूर्वक रहना पसंद करते हैं, उनको जीवन में ज्यादा परिवर्तन पसंद नहीं, वृष राशि के जातक को बार बार अलग माहौल में रहना अच्छा नहीं लगता है। इस प्रकार के लोग सामाजिक होते हैं और अपने से उच्च लोगों को आदर की नजर से देखते हैं। जो भी इनको प्रिय होते हैं उनको यह आदर खूब ही देते हैं, और सत्कार करने में हमेशा आगे ही रहते है। सुखी और विलासी जीवन जीना पसंद करते हैं। वृषभ राशि वालों के लिए क्या है धन का योग, वृषभ राशि के लोगों का करियर और प्रेम विवाह का के लिए कैसा है 23 सितंबर का यानी आज का दिन, देखें विस्तार से…
ये भी पढ़ें: नोएडा में दिखने लगा करवा चौथ का क्रेज, तो लोगों ने शुरू कर दिए करवा चौथ के इन गानों को सुनना

23 सितंबर 2018 आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-Aaj ka Rashifal Vrish Rashi:
आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आज वृष राशि वाले लोगों के लिए जरुरी है कि पहले अपने सभी पुराने कामों को निपटा लें। उसके बाद ही दूसरे काम में हाथ डाले। नहीं तो काम बिगड़ सकता है। वृषभ राशि के छात्र भी इस बात को ध्यान रखें की अभी आपके लिए जरुरी है पढ़ाई पर फोकस करें। मन को एकाग्र करें।
आज वृषभ राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। रोज-रोज की भाग दौड़ के बीच आज आप घर पर समय दें। जिससे आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। जिन पति पत्नी में नाराजगी चल रही है वो पुरानी बातों को भुलाकर आज के दिन का लाभ उठाएं।
ये भी पढ़ें: Anant chaturdashi 2018: इस दिन है अनंत चतुर्दशी, विधिपूर्वक पूजा करके अपनी अनंत इच्छाएं कर सकते हैं पूरी

23 सितंबर 2018 वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-

आज वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ रंग हरा है। आज आप खाने में बेसन से बनी हुई वस्तु का जरूर प्रयोग करें। संभव हो तो आज काले कुत्ते को दूध पीलाएं।

Home / Noida / आज का राशिफल, 23 सितंबर 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो