26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: दिवाली के धुएं ने युवकों की इस तरह ले ली जान, जानकर कांप जाएगी रूह

दिवाली की रात पटाखे जलाए जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर को स्मॉग ने अपनी जद में ले लिया है। वहीं इसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 8 Nov 2018, 1:26 PM IST

demo

दिवाली के धुएं ने युवकों की इस तरह ले ली जान, जानकर कांप जाएगी रूह

नोएडा। दिवाली की रात पटाखे जलाए जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर को स्मॉग ने अपनी जद में ले लिया है। वहीं इसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, एसएसपी के निर्देश के बाद भी पुलिस 'सुस्त'

इसके चलते ही नोएडा में एक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों को मौत हो गई। ये हादसा दलित प्रेरणा स्थल के पास हुआ है और बताया जा रहा है कि स्मॉग के चलते हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, देर रात प्रताप और राहुल नामक युवक अपनी स्कूटी से दिल्ली से नोएडा आ रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार स्कूटी पेड़ से जा टकराई। जिसमें दोनों की मौत हो गई। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : तीन साल पहले युवती की हुई थी शादी, अब हुआ कुछ ऐसा कि परिवार वालों ने गांव छोड़ने की दे दी चेतावनी

थाना सेक्टर 20 पुलिस का कहना है कि मृतक राहुल (18) दिल्ली के ललिता पार्क का रहने वाला था, वहीं, प्रताप (19) नोएडा सेक्टर आठ में परिवार के साथ रहता था। इन दोनों की स्कूटी पेड़ से टकरा गई जिसमें दोनों की मौत हो गई। बता दें कि सर्दी शुरू होते ही दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग ने अपना तांडव शुरू कर दिया है। हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।