26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन साल पहले युवती की हुई थी शादी, अब हुआ कुछ ऐसा कि परिवार वालों ने गांव छोड़ने की दे दी चेतावनी

एक लड़की की शादी करीब 3 साल पहले गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के भूबखेडी गांव में हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 8 Nov 2018, 12:25 PM IST

demo

तीन साल पहले युवती की हुई थी शादी, अब हुआ कुछ ऐसा कि परिवार वालों ने गांव छोड़ने की दे दी चेतावनी

बागपत। देश में भले ही लोग डिजिटल युग में रह रहे हैं लेकिन आज भी दहेज के दानव लोगों के अंदर समाया हुआ है। यही कारण है कि आए दिन दहेज उत्पीड़न आदि की खबरें आती रहती हैं। वहीं कई मामलों में केवल चंद सुख के लिए लालची ससुरालवाले महिलाओं की जान तक ले लेते हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद के थाना बागपत क्षेत्र के बली गांव का है। जहां की एक लड़की की शादी करीब 3 साल पहले गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के भूबखेडी गांव में हुई थी।

यह भी पढ़ें : इस परिवार के हाल से जानिए नोटबंदी का मतलब, करोड़ों के कर्ज के बाद बिक गर्इ र्इंटें भी

जिसकी तीन दिन पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने आग लगाकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल के लोग अक्सर दहेज की मांग किया करते थे और कई बार वो डिमांड पूरी कर चुके थे। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों उनकी बेटी के साथ मारपीट करते और यही कारण है कि ससुराल के लोगों ने पहले लड़की की पिटाई की और फिर उससे जिंदा जला दिया।

यह भी पढ़ें : दिवाली की रात पुलिस ने पटाखों की जगह चलार्इ गोली, कांप गए लोग

परिजनों ने गाजियाबाद पुलिस पर आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। परिजनों की मानें तो हत्या को काफी दिन बीत गए, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते मंगलवार को मायके पक्ष के लोगों ने गांव में पंचायत की और उसमें चेतवानी दी कि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वो लोग गांव से पलायन कर लेंगे।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने दो साल पहले किया था नोटबंदी का ऐलान, कंगाल हो गया यह करोड़पति, बेटा हो गया मानसिक रूप से बीमार

इस दौरान आसपास के गांव के लोगों ने भी पंचायत में हिस्सा लिया। जिसमें महिलाएं भी इसमें शामिल रहीं और महिलाओं ने भी पलायन की बात कही है। एसपी बागपत शेलेष पांडे का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नही है। गाजियाबाद जिले में मौत हुई है तो वहीं पर विवेचना भी की जा रही होगी। अगर यहां मामला दर्ज कराया जाता है तो जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जायेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग