26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रशेखर के रिहा होने के बाद सहारनपुर में फिर भड़की हिंसा, इस बार ‘भीम आर्मी’ की राजपूतों से नहीं, इनसे हुई भिड़ंत

अब कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद का बड़ा बयान आया है। वहीं इसे लेकर भीम आर्मी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Sep 2018, 3:43 PM IST

bheem army

चंद्रशेखर के रिहा होने के बाद सहारनपुर में फिर भड़की हिंसा, इस बार ‘भीम आर्मी’ की राजपूतों से नहीं, इनसे हुई भिड़ंत

नोएडा। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर के जेल से रिहा होने के बाद सहारनपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। वहीं इस बार दलित और राजपूत के बीच नहीं, दलित-मुस्लिमों के बीच यह हिंसा हुई। इसके बाद अब कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद का बड़ा बयान आया है। वहीं इसे लेकर भीम आर्मी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : नमाज के दौरान भड़की हिंसा, भीम आर्मी समर्थकों और नमाजियों के बीच जमकर हुआ पथराव

दरअसल, सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और समुदाय विशेष के लोगों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के जेल से रिहा होने को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे। इस दौरान नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ उनका विवाद हो गया और देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। वहीं इस पूरे मामले की सूचना के मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लाठी फटकारते हुए पत्थरबाजी कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : प्रवीण तोगड़िया ने कहा- मोदी बन गए मुस्लिमों की पत्नियों के...

इस पर जब पत्रिका संवाददाता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद से बात की तो उन्होंने बताया कि हम दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है और वह चाहते हैं कि दंगा हो। हम लगातार सुलह का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन इसमें हमारी नहीं सुन रहा।

क्या है पूरा मामला

यह मामला सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम सरगथलवाला का है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे सरगथलवाला में भीम आर्मी के कार्यकर्ता मिठाई बांटकर चंद्रशेखर की रिहाई का जश्न मना रहे थे। इसी बीच वह तेज आवाज में डीजे की धुन पर थिरक भी रहे थे। वहीं गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी। जिसके चलते नमाज पढ़ रहे लोगों ने नमाज के बाद डीजे बजाने के लिए कहते हुए रोक दिया। समुदाय विशेष का आरोप है कि बावजूद इसके भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने डीजे बंद नहीं किया। जिसके बाद दोनों पक्षों विवाद हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी भी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें : मासूम के साथ कुकर्म करने वाले को ग्रामीणों ने दी ऐसी सजा

पुलिस ने लाठी फटकारते हुए खदेड़ा

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहीची। वहीं पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मानें तो पुलिस फोर्स ने लाठी फटकारते हुए दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ दिया। वहीं सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए रातभर पुलिस फोर्स गांव में ही तैनात रही। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है