
मासूम के साथ कुकर्म करने वाले को ग्रामीणों ने दी ऐसी सजा
रामपुर. शहर में एक 8 साल के बच्चे के साथ में कुकर्म का मामला सामने आया है। विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा आरोपी के खिलाफ फूट पड़ा। ग्रामीणों ने उसके मुंह काला कर उसे भैंसे पर घुमाया और उसका वीडिया बना लिया। बाद में ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर दिया। वायरल होने के बाद में गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे ऐसी सजा दे डाली कि सुनने वालों के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी हैै।
कोतवाली स्वार इलाके के गाँव अलीपुरा की यह घटना है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। इसी घटना को लेकर कुछ गाँव के लोगों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। जिसको लेकर स्थानीय चौकी पुलिस एक्शन में आई और वीडियो की पुष्टि करते हुए मामले की जानकारी में जुट गई है। एसपी शिव हरिमीणा ने पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर कुकर्म के आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर ली है।
लोगों ने आरोपी को दी यह सजा
8 साल के बच्चे से कुकर्म करने वाले के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा। उसके बाद में आरोपी को गांव के लोगों ने रुह कांपने वाली सजा दे डाली। गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पहले तो उसकी जककर धुनाई की। बाद में मुह पर कालिख पोत दी। उसके गले मे जूतें चप्पलों की माला पहनाई। इससे भी गाँव वालों का मन नही भरा तो उसे काले भैंसे पर पूरे गाँव मे घुमाया। पुलिस ने कुकर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है।
उधर आरोपी को ग्रामीणों ने दी सजा के मामले में भी पुलिस सख्ते में आ गई। पुलिस ने एक्शन लेते हुए कालिख पोतने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल में वीडियो वायरल होने के बाद में पुलिस ने यह एक्शन लिया है।
Updated on:
18 Sep 2018, 10:53 AM IST
Published on:
18 Sep 2018, 10:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.