26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में तेंदुए का आतंक, फिर ली एक मासूम की जान

ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार आदमखोर तेंदुए ने 9 साल के बच्चे को अपना शिकार बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 18 Sep 2018, 9:14 AM IST

moradabad

यूपी के इस शहर में तेंदुए का आतंक, फिर ली एक मासूम की जान

मुरादाबाद: जनपद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार आदमखोर तेंदुए ने 9 साल के बच्चे को अपना शिकार बनाया। जिससे परिवार के साथ पूरे गांव में कोहराम मच गया। घर से बाहर दुकान से समान लेने जा रहा था तभी तेंदुआ ने हमला कर दिया और उसे गन्ने के खेत मे खिंचकर ले गया। अब से पहले भी कई लोगो पर तेंदुआ हमला कर चुका है। वन विभाग के खिलाफ गांव वालों में बहुत रोष है।

अब सहारनपुर हिंसा के आराेपी माेहर्रम अली पप्पू से हुई भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की मुलाकात

ऐसे किया हमला
9 साल का मासूम शिवा अपनी नानी के यहा बालापुर में रह रहा था मूल रूप से शिवा उत्तराखंड के जसपुर का रहने वाला था। शिवा की मां का निधन बचपन मे ही हो गया था इसलिए शिवा का लालन पालन ननिहाल वाले ही कर रहे थे। सोमवार सुबह शिवा गांव की ही एक दुकान से सामान लेने के लिए घर से बाहर निकला तभी पहले से ही घात लगाए खेतो में बैठे तेंदुए ने शिवा पर हमला बोला दिया और खिंच कर गन्ने के खेत मे ले गया गांव वालों के शोर मचाने पर तेंदुआ शिवा के शव को छोड़ कर भाग गया। जब तक शिवा दम तोड़ चुका था। शिवा के गले पर तेंदुए के दांतों के गहरे गहरे निशान है।

महागठबंधन को लेकर मायावती के तेवरों पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दिया ये बड़ा बयान

पहले भी कर चुका हमला
अब से पहले भी तेंदुआ गांव के कई लोगो पर जानलेवा हमला कर चुका है और ठाकुरद्वारा क्षेत्र के कई गांव में लोगो को अपना शिकार बना चुके है। ठाकुरद्वारा की सीमा उत्तराखंड से सटी हुई है और जसपुर तक कार्बेट नेशनल पार्क का जंगल है। अक्सर जंगली जानवर खासकर तेंदुआ खाने की तलाश में जंगल से ग्रामीण क्षेत्रो में आ जाते है। तेंदुआ कभी किसी जानवर को तो कभी इंसानों को अपना शिकार बना लेते है।

खाने के पैकेट के लिए नेताओं के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी,फिर उसके बाद जो हुआ....

वन विभाग के खिलाफ आक्रोश
वन विभाग की तरफ से तेंदुआ पकड़ने के लिए शिकायत मिलने पर पिंजरा लगा दिया जाता है लेकिन तेंदुआ तब तक उस गांव से दूसरे गांव में पहुच जाता है। वह विभाग के लेकर गांव वालों में भी बहुत रोष है। वैन विभाग ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रूपए का मुआवजा दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।