4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा फर्म की निदेशक प्रियंका जग्गा को सलमान ने Bigg Boss के घर से बाहर निकाला

सलमान ने इन कारणों से जग्गा को बिग बॉस के घर से बाहर निकाला

2 min read
Google source verification

image

Rajkumar Pal

Dec 24, 2016

salman and jagga

salman and jagga

नोएडा। नोएडा के सनटेल ग्लोबल बीपीओ की डायरेक्टर प्रियंका जग्गा म्यूज को बिग बॉस के घर से घर से बाहर जाने का दरवाज़ा दिखाया गया है। ये काम ख़ुद सलमान ख़ान ने किया है। प्रियंका ने सीधे सलमान से पंगा ले लिया और नतीजतन उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया।

नोएडा में फर्म की डायरेक्टर

सोशल साइट लिंक्ड इन पर प्रियंका ने अपना जो बायोडाटा दिया हुआ है। उसमें उन्होंने खुद को रिक्रूटमेंट और मार्केटिंग फर्म का डायरेक्टर बताया है। उनकी फर्म नोएडा में बताई जाती है। पिछले दिनों ही प्रियंका के बच्चे बिग बॉस के घर में उनसे मिलने आए थे। बिग बॉस में अपनी दूसरी बार इंट्री के बाद से वो अपने खराब व्यवहार के कारण घरवालों के निशाने पर थीं। बिग बॉस के रोज प्रसारित होने वाले टीवी प्रोग्राम में वह घरवालों से खराब लेंग्वेंज में न केवल बात करती हुई दीख रहीं थीं बल्कि उनका व्यवहार भी काफी चिड़चिड़ा हो चला था। उन्हें स्वास्थ्यगत दिक्कतें भी थीं।

सलमान को चिढ़ा दिया

बताते हैं कि पिछले हफ़्ते प्रियंका के इरिटेटिंग बिहेवियर और एब्यूसिव लैंग्वेज की वजह से सलमान का उन पर वीकेंड का वार हुआ। जब सलमान ख़ान ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने ठिठाई से कहा- मैं तो फिर करूंगी। प्रियंका केवल यहीं नहीं रुकीं बल्कि उन्होंने अपने रवैये और बातों से सलमान को इतना चिढ़ा दिया कि तंग आकर उन्होंने कह दिया, खड़ी हो जाओ और सीधे घर से बाहर निकलो।

इतने नाराज हो सलमान कि कहा..

इतना ही नहीं, सलमान ने ये भी कहा कि भविष्य में अगर कलर्स ने प्रियंका के साथ दोबारा काम किया तो वो चैनल के साथ कभी काम नहीं करेंगे। सलमान ने प्रियंका से सीधे और सपाट लहज़े में बोल दिया- प्लीज़ लीव माई होम। हालांकि पहले खबरें ये आई थीं कि प्रियंका की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें बिग बॉस ने शो छोड़ने की इजाज़त दे दी है।

लोपा मुद्रा से हुई थी भिड़ंत

मगर कुछ दिनों से प्रियंका एंटरटेनमेंट के नाम पर गाली-गलौज़ का इस्तेमाल करने लगी थीं। लोपामुद्रा से हुई लड़ाई में प्रियंका की भाषा काफी ख़राब थी, जिसकी वजह से जमकर हंगामा भी हुआ था। लोपा ने तो यहां तक रह दिया था कि घर में या तो वो रहेंगी या फिर प्रियंका। घरवाले भी इस मामले में उनके खिलाफ नजर आए।

पहले हफ्ते में ही हुईं थीं बाहर

प्रियंका ने इस बार बिग बॉस के नए फार्मेट के अनुसार आम आदमी के रूप में इस रियल्टी शो में एंट्री ली थी लेकिन पहला हफ़्ता पूरा होते ही वो इविक्ट हो गईं। इसके कुछ हफ़्ते बाद वह वाइल्ड कार्ड के ज़रिए फिर बिग बॉस के घर लौटीं। लेकिन फिर उन्हें सबसे कम वोट मिलने की वजह से इविक्ट होना पड़ा। तब बिग बॉस ने उन्हें सीक्रेट रूम में रखकर एक और चांस दिया।

पति से हो चुकी है अलग!

प्रियंका जग्गा के एक एक्स बॅायफ्रेंड ने मीडिया को बताया था कि जग्गा का अपने पति टिमोथी म्यूज के साथ अलगाव हो चुका है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसका दावा नहीं किया जा सकता है। वैसे जग्गा ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत भी किया था।