scriptइस शहर ने Mahatma Gandhi को दिया खास तोहफा, Plastic Waste से बनाया दुनिया का सबसे बड़ा चरखा | biggest charkha made from plastic waste in noida | Patrika News
नोएडा

इस शहर ने Mahatma Gandhi को दिया खास तोहफा, Plastic Waste से बनाया दुनिया का सबसे बड़ा चरखा

Highlights:
-नोएडा अब एक और नायाब रिकॉर्ड (World Record) अपने नाम दर्ज कराने जा रहा है
-जिसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने सभी तैयारियां भी कर ली हैं
-1 अक्टूबर को नोएडा इस रिकॉर्ड को बनाने वाला दुनिया भर में एकलौता शहर बन जाएगा

नोएडाSep 30, 2019 / 04:09 pm

Rahul Chauhan

30_09_2019-spinning_wheel_19626432.jpg
नोएडा। उत्तर प्रदेश के शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा शहर (Noida News) ने इंटरनेशनल लेवल तक भी देश का नाम रोशन किया है। वहीं नोएडा अब एक और नायाब रिकॉर्ड (World Record) अपने नाम दर्ज कराने जा रहा है। जिसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने सभी तैयारियां भी कर ली हैं। 1 अक्टूबर को नोएडा इस रिकॉर्ड को बनाने वाला दुनिया भर में एकलौता शहर बन जाएगा।
यह भी पढ़ें

कुमार सानू की आवाज में गाने वाले इस लड़के को बताया जा रहा है रानू मंडल का बेटा, जानिए पूरा माजरा

दरअसल, महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi Jayanti) की 150वीं जयंती पर नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) द्वारा शहर में 1650 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट (Plastic Waste) का इस्तेमाल कर चरखा (Charkha) तैयार किया गया है। नोएडा प्राधिकरण का दावा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक वेस्ट चरखा है। प्राधिकरण ने इसके लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी आवेदन किया है।
screenshot_from_2019-09-30_15-49-12.jpg
20 दिन में तैयार हुआ दुनिया का सबसे बड़ा चरखा

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एक अक्टूबर को सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा इस चरखे का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर शहर में जब्त की गई 1250 किलोग्राम पॉलीथिन को गाजियाबाद के कलाकार सफराज अली व साक्षी झा को सौंपा गया था। जिन्होंने 20 दिन में एकरैलिक के जरिये इस चरखे को तैयार किया है।
यह भी पढ़ें

महिलाओं से ज्यादा पुरुषों पर चढ़ रहा BEAUTY क्रेज, बेहतर Looks को अपना रहे ये Tips

शहर में इस जगह रखा गया है चरखा

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि शहर में पहली बार प्लास्टिक के कूड़े से कोई चीज तैयार की गई है। ये चरखा सेल्फी के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। इसे बनाने के दौरान पॉलीथिन के अलावा प्लास्टिक के चम्मच,कोल्ड ड्रिंक पीने वाले स्ट्रा का भी इस्तेमाल किया गया है। नोएडा के सेक्टर-94 में यह चरखा रखा गया है। इस जगह पर ट्रैफिक आइलैंड भी बनाया गया है। इसे अगर दूर से देखा जाए तो ये लकड़ी या या पत्थर से बना हुआ नजर आता है। इसकी ऊंचाई 14 फीट, लंबाई 20 फीट और चौड़ाई 8 फीट है। यह चरखा घूमता भी है। साथ ही इसमें सूत कातने तक की हर गतिविधि होती हैं।

Home / Noida / इस शहर ने Mahatma Gandhi को दिया खास तोहफा, Plastic Waste से बनाया दुनिया का सबसे बड़ा चरखा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो