31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: अखिलेश और अजीत सिंह से आगे निकलीं मायावती, कर दिया प्रधानमंत्री बनने का ऐलान

गठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंची मायावती नमो नमो को बाय-बाय और जय भीम जय भीम के लगे नारे मायावती ने प्रधानमंत्री बनने का किया दावा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 9 Apr 2019, 11:36 AM IST

noida

VIDEO: अखिलेश और अजीत चौधरी से आगे निकलीं मायावती और कर दिया प्रधानमंत्री बनने का ऐलान

नोएडा। बसपा सुप्रीमो मायावती बसपा-सपा और रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सतवीर नागर के पक्ष ग्रेटर नोएडा के में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची तो पूरे रंग दिखाई दी। उन्होने कहा की इस चुनाव में लोग नमो नमो को बाय-बाय कहेंगे और जय भीम जय भीम की सरकार बनाएंगे। उन्होंने अपने को प्रधानमंत्री पद का दावेदार भी बताते हुए कहा कि यदि हमारा गठबंधन पूरी सीटों पर कामयाब होता है तो हम केंद्र में अपनी सरकार बनाएंगे। मैं इसी जिले की बेटी हूं, आप मेरे प्रत्याशी को तो वोट देना ही, साथ ही यह भी समझना कि मैं आपकी बहन हूं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जुमलेबाजी और चौकीदारी की नाटकबाजी अब नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि आप लोग बीजेपी के नमो नमो को हटाकर अब जय भीम को लाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: मुसलमानों के कातिल हैं पीएम मोदी कहकर फंस गए आजम खान

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में उस समय लोगों की भीड़ नीले रंग में रगी नजर आई। चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची मायावती ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। नोएडा को मेरी सरकार ने जिला बनाया। केंद्र और राज्यों की बाकी सरकारों ने इस क्षेत्र को विकसित करने की कोई योजना नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लोग नमो नमो को बाय-बाय कहेंगे और जय भीम जय भीम की सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार आई तो किसानों से लेकर देश के सभी लोगों की समस्याओं को दूर करेंगे। इस दौराम मायावती ने लोगों से अपील की कि आप गठबंधन प्रत्याशी को तो वोट देना ही, साथ ही यह भी समझना कि मैं आपकी बहन हूं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सूबे में जब उनकी सरकार थी, तब जेवर एयरपोर्ट की योजना और खाका उन्होंने तैयार किया था, लेकिन पिछली कांग्रेस की केंद्र सरकार ने बनने नहीं दिया। अब मोदी की सरकार ने 5 साल में भी यह नहीं बनाया।

मायावती ने कहा कि किसी भी पार्टी के घोषणा पत्रों के झूठे वादों में फंसने की जरूरत नहीं है। ये लोग पहले सपने दिखाते हैं और बाद में ठग लेते हैं। पिछली सरकार ने 15 लाख रुपये देने और विकास का झूठा वादा किया और हकीकत में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विपक्षियों को डराने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने किसी भी पार्टी के घोषणा पत्रों के झूठे वादों पर यकीन न करने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस को वोटकटवा करार दिया और कहा कि वह वोट काटकर बीजेपी को फायदा पहुंचाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: मायावती की रैली में महिलाओं ने जमकर लगाए ठुमके, देखें वीडियो