31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुसलमानों के कातिल हैं पीएम मोदी कहकर फंस गए आजम खान

सपा नेता आजम खान पर मुकदमा दर्ज पीएम मोदी को बताया मुसलमानों का कातिल सीएम योगी पर भी दिए आपत्तिजनक बयान  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 9 Apr 2019, 10:35 AM IST

azam khan

मुसलमानों के कातिल हैं पीएम मोदी कह कह फंस गए आजम खान

रामपुर। पश्चिमी यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान चुनावी मैदान में है और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसके लिए आजम खान जनसभा कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला बोल रहे हैं। जिसकी वजह से उनकी मुश्किल बढ़ती जा रही है। एक बार फिर आजम खान के खिलाफ केश दर्ज किया गया है। आजन खान पर पीएम मोदी और सीएम को आपत्तिजनक शब्द कहने पर आरोप है।

ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने एक-एक वार का गिन-गिन कर किया पलटवार, कहा-इनकी सोच शौचालय से शुरू होती है और शौचालय पर खत्म

अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले गठबंधन उम्मीदवार आजम खान चुनावी दौर में भी विवादित टिप्पणी करना बंद नहीं कर रहे हैं। आजम के खिलाफ रामपुर जिले के टांडा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल आरोप है कि 5 अप्रैल को एक जनसभा में उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी सहित संवैधानिक लोगों पर कई आपत्तिजनक बयान दिए। शिकायत में कहा गया है कि आजम खान ने एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुसलमानों का कातिल और धर्म का ठेकेदार भी बताया। आजम खान यहीं नहीं रुके उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए उन्हें नीच कहकर आपमानित किया।

ये भी पढ़ें : मंच पर अचानक लड़खड़ाए आजम खान, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .