29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन पायलट ने पैतृक गांव में की गोवर्धन पूजा, बोले- खड़गे का कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जाना शुभ संकेत

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि गरीबी, बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रही भारत जोड़ो यात्रा का देश की राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Oct 2022, 9:15 AM IST

congress-leader-sachin-pilot-said-becoming-congress-president-of-mallikarjun-kharge-good-sign.jpg

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने पैतृक गांव वैदपुरा में गोवर्धन पूजा करने पहुंचे। गांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सचिन पायलट ने पहले गांव में गोवर्धन पूजा की इसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी के मुद्दों को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुखर तरीके से उठा रहे हैं। सरकार महंगाई को कम करने को लेकर कोई कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि दिसंबर के पहले हफ्ते में राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुने जाने को लोकतंत्र लोकशाही के लिए शुभ संकेत बताया।

अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के बीच भारी संख्या में लोग पायलट के स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान सचिन पायलट ने लोगों के साथ मिलकर गांव में गोवर्धन पूजा की। पूजा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का देश की राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन, राजस्थान में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, इस सवाल के जवाब पर वे चुप्पी साध गए।

खड़गे की जमकर तारीफ

सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र लोकशाही के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुना जाना एक शुभ संकेत है। उन्होंने नए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जमकर तारीफ की और कहा कि खड़गे साहब के पास 50 साल का अनुभव है। अब उनकी अगुवाई में ही हिमाचल, गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान में चुनाव लड़ा जाएगा।

50 प्रतिशत युवाओं को संगठन में मिलेंगे अहम पद

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी पार्टी के नेता थे और रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उदयपुर घोषणा पत्र को अपनाया गया है, जिसके तहत 50 प्रतिशत युवाओं को संगठन में पद दिए जाएंगे।