गौतमबुद्ध नगर जिला स्वास्थ्य विभाग ने ग्रेटर नोएडा के कैलाश, यथार्थ और नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया है। इन सभी जगह कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। आईसीएमआर द्वारा जारी रेट लिस्ट के मुताबिक मरीज को आईसीयू के लिए दस हजार और सामान्य उपचार के लिए आठ हजार रुपये प्रतिदिन चुकाने होंगे। वहीं मरीज को मेडिसिन, जांच व पीपीई किट के लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। डॉक्टरों की मानें तो एक मरीज के इलाज में पीपीई किट का कम से कम खर्चा पांच से छह हजार रुपये आएगा।