scriptगौतमबुद्ध नगर से मायावती को टक्‍कर दे सकते हैं भाजपा के यह दिग्‍गज | Gautambudh Nagar Loksabha Seat Latest News | Patrika News
नोएडा

गौतमबुद्ध नगर से मायावती को टक्‍कर दे सकते हैं भाजपा के यह दिग्‍गज

गौतमबुद्ध नगर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का गृह जिला है

नोएडाNov 05, 2018 / 11:53 am

sharad asthana

Mayawati

गौतमबुद्ध नगर से मायावती को टक्‍कर दे सकते हैं भाजपा के यह दिग्‍गज

नोएडा। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर जहां सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं दिग्‍गज नेताओं ने भी टिकट के लिए जोड़तोड़ लगानी शुरू कर दी है। गौतबुद्ध नगर पर भी कई दलों की पूरी नजर है। यहां से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा सांसद हैं। इतना ही नहीं नोएडा से गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह विधायक हैं।
देखें वीडियो: सपा नेता आजम खान ने राम मंदिर पर छिड़े रार की इस भीषण धर्म युद्ध से की तुलना

मायावती का गृह जिला है गौतमबुद्ध नगर

गौतमबुद्ध नगर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का गृह जिला है। बादलपुर बसपा सुप्रीमो का पैतृक गांव है। यहीं पर उनका जन्‍म हुअा था। इस बार माना जा रहा है क‍ि मायावती यहां से चुनाव लड़ सकती हैं। वैसे यह भी चर्चा चल रही है कि वह बुलंदशहर से भी चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। हालांकि, गौतबुद्ध नगर उनका गृह जिला होने के कारण यहां से उनके चुनाव में उतरने के कयास ज्‍यादा लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें

सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन पर मनोज तिवारी केे हंगामे के बाद ‘आप’ ने खोली भाजपा की पोल

नवाब सिंह नागर ने ठोका दावा

उधर, अगर बात भारतीय जनता पार्टी की करें तो यहां से एक दिग्‍गज नेता ने अपना दावा ठोका है। चर्चा है कि राज्‍य में मंत्री रह चुके नवाब सिंह नागर ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। फिलहाल यहां से डॉ. महेश शर्मा सांसद हैं। इसके बाद अब डॉ. महेश शर्मा के सामने भी संकट खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़ें

सपा नेता आजम खान ने राम मंदिर पर छिड़े रार की इस भीषण धर्म युद्ध से की तुलना

दादरी से रह चुके हैं दो बार विधायक

आपको बता दें क‍ि नवाब सिंह नागर भाजपा के पुराने नेता है। उनकी गिनती यहां भाजपा को खड़े करने वाले लोगों में होती है। वह दादरी से दो बार विधायक भी रह चुके हैं। वह 1996 व 2002 में यहां से विधायक बने थे। इसी याल फरवरी में उनको संगठन में प्रदेश उपाध्‍यक्ष का पद दिया गया था। चुनाव के लिहाज से उन्‍हें मराुदाबाद लोकसभा का प्रभारी भी बनाया गया है। वह 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में भी यहां से टिकट चाहते थे लेकिन पंकज सिंह को यह मौका दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवाब सिंह नागर का कहना है क‍ि वह काम के बूते, जातिगत समीकरण और सांगठनिक चुनाव के आधार पर गौतमबुद्ध नगर से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो