2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूप में खड़ी कार का 60 मिनट में कौन सा पार्ट कितना हो जाता है गर्म

अगर कुछ देर के लिए कार बाहर धूप में खड़ी कर दी जाए तो कार का एसी भी काफी समय बाद उसे ठंडा कर पाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 5 Jun 2018, 2:41 PM IST

car

धूप में खड़ी कार का 60 मिनट में कौन सा पार्ट कितना हो जाता है गर्म

नोएडा। इन दिनों नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर में धूप और गर्मी का आलम यह है कि लोग बाहर निकलने से पहले 10 बार सोचते हैं। अगर कुछ देर के लिए कार बाहर धूप में खड़ी कर दी जाए तो कार का एसी भी काफी समय बाद उसे ठंडा कर पाता है। साथ ही बाहर गर्मी में खड़ी कार में तुरंत बैठने की हिम्मत शायद ही कोई कर पाए। अक्सर यह भी देखा जाता है कि धूप में खड़ी कार के पार्ट्स का तापमान कार के अंदर के तापमान से अलग होता है। पार्ट्स का तापमान ज्यादा अधिक होता है।

महज 60 मिनट में हो जाता है इतना तापमान

नोएडा के सेक्टर-16 स्थित सेंट्रल ओटो मार्केट के कार एक्सपर्ट मनीष सिंह ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगर कार धूप में खड़ी है तो सिर्फ 60 मिनट में उसके पार्ट्स का तापमान अलग-अलग डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। उन्होंने बताया कि एक रिसर्च में यह पाया गया है कि 1 घंटे में कार के‍ कैबि‍न का तापमान 46 डि‍ग्री सेल्‍सि‍यस तक पहुंच जाता है। जिसकी वजह से धूप में खड़ी कार में बैठना और उसे तुरंत चलाना बेहद मुश्‍कि‍ल हो जाता है। इतना ही नहीं, इससे कार में कई तरह की खराबी होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

हर पार्ट का इतना हो जाता है तापमान

रिसर्च के मुताबिक जब भी लोग गर्मी के दि‍न में अपनी कार में बैठते हैं तो वह कार का स्‍टीयरिंग व्‍हील छू भी नहीं पाते। वहीं जब बाहर खड़ी कार के भीतर का औसत तापमान 46 डि‍ग्री सेल्‍सि‍यस हो जाता है तो डैशबोर्ड का तापमान 69 डि‍ग्री, स्‍टीयरिंग व्‍हील का 52 डि‍ग्री और सीट का तापमान करीब 50 डि‍ग्री सेल्‍सि‍यस तक हो जाता है।

छांव में खड़ी का इतना होता है तापमान

रिसर्च के मुताबिक‍ छांव में खड़ी कार के अंदर का तापमान एक घंटे यानि महज 60 मिनट में करीब 37 डि‍ग्री सेल्‍सि‍यन तक पहुंच जाता है। जबकि, डैशबोर्ड का तापमान 47 डि‍ग्री, स्‍टीयरिंग व्‍हील्‍स का 41 डि‍ग्री और सीट का तापमान करीब 40 डि‍ग्री सेल्‍सि‍यस तक हो जाता है।