scriptWeather Channel: अब ये ऐप बताएंगे ‘कब शुरू और बंद’ होगी बारिश, आज ही कर लें इंस्टॉल | install these best app for knowing weather update condition | Patrika News
नोएडा

Weather Channel: अब ये ऐप बताएंगे ‘कब शुरू और बंद’ होगी बारिश, आज ही कर लें इंस्टॉल

आपको अपने स्मार्टफोन में एक ऐप का इस्तेमाल करना होगा। जिससे आप ऐसी किसी भी परेशानी से बच सकते हैं। ये ऐप 24-48 घंटे पहले बारिश और धूप की जानकारी दे सकते हैं।

नोएडाMay 24, 2022 / 09:34 am

Jyoti Singh

weather.jpg
यूपी के कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है। जहां लोग भीषण गर्मी के प्रकोप से परेशान थे तो वहीं मौसम बदलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। हालांकि बारिश के साथ ही काफी हद तक लोगों को क्षति भी उठानी पड़ी है। वहीं फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आम की फसल को भारी क्षति हुई है। एनसीआर समेत नोएडा में सोमवार को कई जगह तार व खंभे टूटने से घंटों बिजली गुल रही। ऐसे में कई लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही परेशानियों का समाधान लेकर आए हैं। जिससे आप मिनटों में पता लगा पाएंगे कि बारिश कब शुरू होगी और कब बंद होगी। जानें कैसे?
ये भी पढ़ें: UP में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नामांकन आज से, किसको मिलेंगी कितनी सीटें, चर्चा शुरू

एक्यूवेदर ऐप

दरअसल इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में एक ऐप का इस्तेमाल करना होगा। जिससे आप ऐसी किसी भी परेशानी से बच सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं एक्यूवेदर (Accuweather) की। आपको बता दें कि मौसम का हाल जानने के लिए ये बेस्ट ऐप है। ये ऐप 24-48 घंटे पहले बारिश और धूप की जानकारी दे देता है। इसकी मदद से आपको एनिमेशन व्यू भी देखने को मिलेगा। क्योंकि बारिश और खराब मौसम को लेकर ये ऐप पहले ही नोटिफिकेशन दे देता है।
ओवरड्रॉप ऐप

दूसरे नंबर पर आता है ओवरड्रॉप (Overdrop) ऐप। इस ऐप की बनावट ही ऐसी रखी गई है कि इसमें आपको ज्यादातर Animation View ही मिलेगा। साथ ही इसमें Air Quality Index चेक करने के लिए अलग से ऑप्शन भी दिया हुआ है। मौसम की जानकारी के साथ आपको वायु गुणवत्ता भी आसानी से और विस्तार से मिलती है। इस ऐप की खासियत ये है कि यह पूरे सात दिन के मौसम की जानकारी आपको दे सकता है।
ये भी पढ़ें: Gyanvapi Mosque Case: जानें क्या है श्रृंगार गौरी विवाद, क्यों यहां पूजा करने पर लगी थी रोक?

याहू वेदर ऐप

याहू वेदर ऐप भी वेदर अपडेट के लिए बेस्ट ऐप है। इस ऐप में मैप और स्थानीय लोकेशन दोनों अप-टू-डेट मिलती है। मौजूदा मौसम से जोड़ने के लिए इसमें तस्वीरें भी सामने आती हैं। यानी आप तस्वीरों से भी मौसम का अंदाजा लगा सकते हैं। फिलहाल कंपनी इस ऐप को सुधारने पर काम कर भी रही है।
वेदर ऐप

आपको बता दें कि iPhone यूजर में Weather App आपको इंस्टॉल मिलती है। इस ऐप के माध्यम से आपको समय-समय पर मौसम के अपडेट आसानी से देख सकते है। साथ ही ये ऐप मौसम का भविष्य बताने में सटीक साबित होता है।

Home / Noida / Weather Channel: अब ये ऐप बताएंगे ‘कब शुरू और बंद’ होगी बारिश, आज ही कर लें इंस्टॉल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो