2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida में खुला रोबोटिक रेस्टोरेंट, यहां फूड ऑर्डर करते ही दीवा और रूबी झट से परोस देती हैं खाना

नोएडा के सेक्टर 104 में 'द येलो हाउस रोबोट रेस्टोरेंट' के नाम से खुला रेस्टोरेंट लोगों को खूब भा रहा है। इसे स्वाद और तकनीक के उद्देश्य से इस रेस्टोरेंट को खोला गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 18 May 2022, 4:55 PM IST

photo_2022-05-18_16-43-37.jpg

Noida Robot Restaurant: अब तक आप ऐसे कई रेस्टोरेंट में खाना खाने गए होंगे जहां या तो वेटर खाना सर्व करते है या आपको खुद ही अपना ऑर्डर लाना होता है। जिसे सेल्फ सर्विस कहा जाता है। लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ऐसा रेस्टोरेंट खुला है जहां आपको टेबल पर खाना परोसने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। जी हां, ये सच है। दरअसल कोरोना महामारी के दौरान लोगों को रेस्टोरेंट में संक्रमित होने का डर सताता रहा है। लेकिन इस रेस्टोरेंट में आप इंसानों से दूर रहकर रोबोट के जरिए अपने खाने का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके पीछे स्वाद के साथ ही सुरक्षा का जॉइंट कांसेप्ट है।

ये भी पढ़ें: राजधानी से लेकर गरीब रथ तक, जाने इंडियन रेलवे कैसे तय करती है ट्रेनों के नाम, किसकी क्या रही विशेषता

रेस्टोरेंट को राजस्थानी माहौल दिया गया

बता दें कि नोएडा के सेक्टर 104 में 'द येलो हाउस रोबोट रेस्टोरेंट' के नाम से खुला रेस्टोरेंट लोगों को खूब भा रहा है। इसे स्वाद और तकनीक के उद्देश्य से इस रेस्टोरेंट को खोला गया है। वहीं पूरे रेस्टोरेंट को राजस्थानी माहौल दिया गया है। यहां आपको खाना परोसने के लिए रोबोट आएंगे। दरअसल रेस्टोरेंट में दो रोबोट दीवा और रूबी को खाना परोसने के लिए लगाया गया है। यह दोनों रोबोट काफी तेजी से पूरे रेस्टोरेंट में खाना परोसते हैं। इन दोनों रोबोट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम की तकनीक से बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर: इस दिन से नहीं चल सकेंगे बिना मीटर वाले ऑटो, आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

रोबोट ऐसे करता है काम

इस रेस्टोरेंट में इन रोबोटों को आदेश वहां मौजूद कर्मचारी देते हैं, जो एप के माध्यम से टेबल चुन कर उसी टेबल पर उन रोबोट के जरिये आपको खाना ले जाकर पहुंचाते हैं। वहीं रेस्टोरेंट की ये खास सर्विस बच्चों को खासा पसंद आ रही है। रेस्टोरेंट में आने वाले बच्चे रोबोट के साथ तस्वीर भी खिंचाते हैं और उनसे बात करने का भी प्रयास करते हैं। रेस्टोरेंट को चलाने वाले जीतू बंसल बताते हैं कि स्वाद और तकनीक को हम साथ लेकर चलना चाहते हैं. और यही वजह है कि लोग हमारे यहां आना पसंद कर रहे हैं, साथ ही कोविड महामारी के चलते हम पूरा एतिहात बरत रहे हैं ताकि लोग बिना डरे यहां पहुंच सके।