3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के इस हार्इटेक एक्सप्रेस-वे पर टोल के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, एक क्लिक पर खुल जाएगा बैरियर

जाम को लेकर लिया गया फैसला।चार से पांच माह बाद मिलेंगा फायदा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 Jun 2018, 11:03 AM IST

DEMO PIC

देश के इस हार्इटेक एक्सप्रेस-वे पर टोल के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, एक क्लिक पर खुल जाएंगा बैरियर

नोएडा।हाल ही में ग्यारह हजार करोड़ की लागत से देश में बने सबसे हार्इटेक एक्सप्रेस-वे पर टोल की व्यवस्था भी हार्इटेक होने जा रही है। अब देश में अन्य हार्इवे आैर एक्सप्रेस-वे की तरह देश के इस एक्सप्रेस वे पर टोल कटवाने के लिए आप को लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।बल्कि मोबाइल पर एक क्लिक कर आप टोल भरकर बिना रुके निकल सकते है। इसको लेकर अभी एनएचएआर्इ तैयारी में जुट गया है।

यह भी पढ़ें-पासपोर्ट मामले में नया खुलासाः अधिकारी ने कहा, महिला नोएडा का पता छिपा रही थी, जो हो रहा वो गलत

इस एक्सप्रेस-वे जल्द शुरू हो सकती है ये सुविधा

आप को बता दें कि जिस एक्सप्रेस-वे पर जल्द ही यह व्यवस्था शुरू हो सकती है।वह देश के सबसे हार्इटेक एक्सप्रेस वे में शामिल केजीपी यानि र्इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे है।यहां पर एक हफ्ते पहले ही टोल कटना शुरू हुआ है। लेकिन अन्य एक्सप्रेस-वे की तरह ही यहां भी टोल के दौरान लंबी कतार लगाने के चलते वाहनों को निकलने में काफी समय के साथ ही जाम की स्थिती बन जाती थी।एेसे में एनएचएआर्इ के अधिकारियों ने हाल ही बैठक कर लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए एक एेप शुरू करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें-गाजियाबाद के इस नामी काॅलेज में चल रहा था एेसा गंदा काम, पुलिस ने खोला रज तो चौंक गए लोग

चार से पांच माह बाद मोबाइल पर एक क्लिक करते ही खुल जाएंगा बैरियर

इस ऐप के लॉन्च होने के बाद इस तरह की दिक्कत खत्म हो जाएगी।दरअसल एेप को मोबाइल में अपलोड कर आप एक क्लिक पर टोल जमा कर सकते थे।इतना ही नहीं अधिकारियों की माने तो इसमें ट्रैफिक के हाल को लेकर अलर्ट भी जारी होता रहेगा।यह एेप अभी तैयार किया जा रहा है।इस एेप पर टोल जमा करने के लिए गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।टोल पर पहुंचते ही मशीन आप का नंबर रीड कर बैरियर अपने आप खुल जाएगा। वहीं ऐप से टोल जमा करवाने वाले वाहनों के लिए अलग लेन तय की जाएगी।वहीं एनएचएआर्इ के अधिकारियों ने बताया कि अभी इस एेप पर ककाम चल रहा है।चार से पांच माह के बीच इसे तैयार कर लिया जाएगा। जिसके बाद वाहन चालक बिना रुके टोल जमा कर निकल सकेगा।