3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पासपोर्ट मामले में नया खुलासाः अधिकारी ने कहा, महिला नोएडा का पता छिपा रही थी, जो हो रहा वो गलत

लखनऊ स्थित पासपोर्ट आॅफिस में रेन्यूअवल कराने गर्इ दंपति के साथ धर्म को लेकर कटाक्ष का अारोप।अब आरोपित अधिकारी विकास मिश्रा ने दी ये सफार्इ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 Jun 2018, 8:47 PM IST

passport officer vikash mishra

पासपोर्ट मामले में नया खुलासाः अधिकारी ने कहा, महिला नोएडा का पता छिपा रही थी, जो हो रहा वो गलत

नोएडा।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में हिंदू-मुस्लिम दंपति को धर्म के नाम पर अधिकारी द्वारा अपमानित करने के मामले में नया खुलासा हुआ है।यह खुलासा अब आरोपित पासपोर्ट अधिकारी ने किया है।जिसमें आराेपित ने कहा कि इस मामले में जो हो रहा है, वह गलत हो रहा है।हालांकि इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सख्ती बरतने पर दंपति के पासपोर्ट बनाने के साथ ही आराेपित अधिकारी का तबादला कर दिया गया है।साथ ही जवाब भी मांगा गया है।

यह भी पढ़ें-करोड़ों रुपये का घाेटाला करने वाले इस आर्इएएस अधिकारी पर घोषित होगा इनाम, जानिए क्यों

अारोपित अधिकारी ने कही ये बातें

वहीं धर्म को लेकर अपमानित करने के आरोपी पासपोर्ट विभाग के अधिकारी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि जो भी हो रहा है वह गलत हो रहा है।मैंने किसी तरह के धर्म की बात नहीं की।हमें धर्म से कोर्इ लेना-देना नहीं है।हमें सिर्फ पासपोर्ट मैनुअल के मुताबिक फैसला लेना होता है।उसने आरोप लगाया कि दंपति ने सही जानकारी नहीं दी थी।उसने फाॅर्म में कर्इ चीजें छिपाने का प्रयास किया।जब इनकी जानकारी मांगी गर्इ तब भी महिला ने इन्हें देने से परहेज किया।

यह भी पढ़ें-रेलवे में लागू हुआ ये बड़ा नियम अब इनको भी मिलेगी नौकरी

नोएडा का पता आैर नाम छिपा रही थी महिला

पासपोर्ट के आरोपित अधिकारी ने कहा कि महिला नोएडा की रहने वाली है। एेसे में उसे गाजियाबाद में स्थित पासपोर्ट आॅफिस में अप्लार्इ करना चाहिए था।लेकिन वह अपना नोएडा का पता छिपा रही थी। इसके बदले में वह लखनऊ का पता दिखाकर पासपोर्ट लेने का प्रयास कर रही थी।वहीं आरोपी अधिकारी ने कहा कि महिला अपने नाम को आवेदन पत्र तक में शामिल नहीं कराना चाहती थी।मेरे आग्रह करने पर भी उन्होंने नाम भरने से इनकार कर दिया।वहीं आरोपित ने कहा कि महिला ने फार्म में भी अपना नोएडा का पता नहीं भरने के साथ ही गलत जानकारी दी थी।इसी के चलते पासपोर्ट अधिकारी ने महिला का आवेदन पत्र एपीआे अधिकारी के पास भेज दिया।वहीं अधिकारी ने दंपति पर आॅफिस में चिल्लाने आैर खुद को सक्षम होने का दावा करते हुए धमकी दी।

यह भी पढ़ें-यूपी में मायावती के शासन में हुर्इ भर्तियों की फिर शुरू हुर्इ जांच, मचा हड़कंप

दंपति का यह मामला आया था सामने

दरअसल कुछ दिन पहले एक महिला अपने पासपोर्ट को रिन्यूवल कराने के लिए लखनऊ के पासपोर्ट आॅफिस गर्इ थी। आरोप है कि यहां बैठे पासपोर्ट आॅफिसर ने उनके साथ बदसलूकी की।इतना ही नहीं उन्हें धर्म के नाम पर अपमानित करने आैर बदलने तक की बात कह दी।साथ ही पासपोर्ट को होल्ड पर डाल दिया।पासपोर्ट आॅफिसर के इस व्यवहार को देख दंपति दंग रह गया।जिसके बाद बुधवार को महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर पासपोर्ट आॅफिसर द्वारा की गर्इ बदसलूकी की जानकारी दी गई।जिसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक्शन लिया।वहीं इसके बाद दंपति को विभाग से नया पासपोर्ट जारी किया गया।साथ ही आरोपी अधिकारी का तबादला करने के साथ ही उसे नोटिस भेजा गया है।