5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: होली के बाद फिर बदला मौसम, इतने दिन तेज बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, 45 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Highlights Holi की रात हुई बारिश से सामान्‍य से 2 डिग्री कम हुआ पारा Thursday सुबह Noida समेत NCR में छाए बादल पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व बारिश से आया बदलाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 12 Mar 2020, 9:46 AM IST

noida.jpg

नोएडा। होली (Holi) के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। होली के दिन दोपहर में तेज धूप ने लोगों को राहत दी थी। रात होते ही बारिश ने तापमान में गिरावट आ गई थी। बुधवार (Wednesdady) को सुबह गुलाबी ठंड रही तो दोपहर में फिर तेज धूप ने लोगों को राहत दी। शाम को हवाएं चलने से फिर थोड़ा इंड करा एहसास हुआ। मौसम विभाग ने गुरुवार (Thursday) और शुक्रवार (Friday) को तेज बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही 40-45 की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें:महिला ने एक साथ दिया इतने बच्चों को जन्म, अब हर तरफ हो रही चर्चा

शाम को चली तेज हवा

बुधवार को नोएडा (Noida) का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्‍यूनतम 14 डिग्री के आसपास रहा। मंगलवार रात को गाजियाबाद (Ghaziabad) और नोएडा में हल्‍की बारिश होने से तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ। बुधवार सुबह नोएडा समेत एनसीआर में हल्‍की ठंड रही। इसके बाद दोपहर को तेज धूप निकली। जबकि शाम होते-होते तेज हवा चलने लगी। गुरुवार को एनसीआर (NCR) में सुबह ही बादल छा गए।

यह भी पढ़ें: थानों से लेकर पुलिस लाइन तक जमकर उड़ा रंग-गुलाल, गीतों पर थिरके अधिकारी और जवान

सुबह पड़ेगा हल्‍का कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व बारिश से मौसम में यह बदलाव आया है। गुरुवार और शुक्रवार को ब ारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। साथ ही में 40-45 किलोमीटर की स्‍पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। 14 मार्च को भी हल्‍की बारिश हो सकती है। 15 व 16 मार्च को सुबह हल्‍का कोहरा पड़ सकता है। इसके बाद 17 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 28 और न्‍यूनतम 13 डिग्री तक रह सकता है।