5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानों से लेकर पुलिस लाइन तक जमकर उड़ा रंग-गुलाल, गीतों पर थिरके अधिकारी और जवान

Highlights जनपद के पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली एसएसपी के आवास पर रखा गया था कार्यक्रम महिला पुलिसकर्मियों ने भी खूब किया डांस  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Mar 2020, 5:47 PM IST

meerut

मेरठ। मंगलवार को रंगोत्वस मनाए जाने के बाद बुधवार को जिले की पुलिस ने जमकर होली खेली। जिले के प्रत्येक थाने में होली का माहौल था। थानों में ढोल और डीजे पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। होली के बादशाम को पुलिस लाइन में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ेंः होली पर बाइक टकराने के विवाद के बाद पथराव के साथ हुई फायरिंग, तीन घायल, वीडियो हो रहा वायरल

जिले के थानों से लेकर पुलिस लाइन और एसएसपी आवास तक में सुबह से ही होली का माहौल दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने पहले थानों में होली मनाई इसके बाद टोलियों के रूप में वे एसएसपी आवास पहुंचे और एसएसपी को होली की बधाई दी। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा होली के भजनों को प्रस्तुत किया गया और रास मंडली द्वारा नृत्य प्रस्तुत किये गए। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया और गीत, कविता चुटकुले प्रस्तुत किये।

यह भी पढ़ेंः ज्योतिरादित्य सिंधिया पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कहा- मौकापरस्त लोगों को अब पार्टी में जगह नहीं मिलनी चाहिए

इस मौके पर एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि किसी भी मजबूत समाज के लिए उसकी नींव का मजबूत होना आवश्यक है। पुलिस की प्राथमिकता होती है कि वह जनता की सेवा करे और शासन की नीतियों को सख्ती से लागू कराए। उनका जिले में जितना भी समय बीता है, उस समय में कानून व्यवस्था को बेहतर करने में जो भी श्रेय है वह उनके अधीनस्थों और जनता को जाता है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना वायरस के तीनों संदिग्धों की रिपोर्ट आयी निगेटिव, लोगाें ने ली राहत की सांस

आज सुबह से ही थानों में होली का माहौल छाया हुआ था। थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों के कार्यालय और पुलिस लाइन में जमकर रंग और गुलाल उड़ाया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी थिरकते नजर आए। वहीं महिला थाने में भी महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। महिला पुलिसकर्मी होली के गानों पर डांस कर रही थी। महिला एसओ और अन्य महिला पुलिस अधिकारियों ने जमकर होली खेली।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश