8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस के तीनों संदिग्धों की रिपोर्ट आयी निगेटिव, लोगाें ने ली राहत की सांस

Highlights तीनों मरीजों की रिपोर्ट पर सीएमओ ने की पुष्टि सर्विलांस अधिकारी ने रिपेार्ट के लिए लिखा पत्र एक अन्य संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट का है इंतजार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Mar 2020, 10:52 AM IST

meerut

मेरठ। कोरोना वायरस की जांच को लेकर भेजे गए तीनों सैंपल निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग समेत लोगों ने राहत की सांस ली है। भेजे गए तीनों मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। वहीं एक अन्य सेंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमओ डा. राजकुमार और सर्विलांस अधिकारी डा. अजित सिंह ने इस रिपोर्ट को भी निगेटिव बताया है। बता दें कि भेजी गई तीन रिपोर्ट के आने में देरी के चलते सस्पेंस गहराने लगा था कि कहीं किसी मरीज में कोरोना की पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन सीएमओ ने जब तीनों सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने की बात कही तो सबने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश, फिर होगा मौसम साफ और बढ़ेगा तापमान

मेरठ में भाई-बहन और एक युवती में कोरोना के जैसे लक्षण मिले थे। इनके सैंपल गत बृहस्पतिवार को जांच के लिए दिल्ली केंद्रीय लैंब भेजे गए थे। शुक्रवार या शनिवार को इनकी रिपोर्ट आनी थी। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को घर पर ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी थी, लेकिन रिपेार्ट आने में देरी के चलते लोगों में हलचल होने लगी थी कि कहीं कोई सैंपल कोरोना पॉजिटिव तो नहीं। इसको लेकर सीएमओ डा. राजकुमार ने केंद्रीय लैब को पत्र लिखकर मेल किया था।

यह भी पढ़ेंः Holi 2020: हर साल जहां होली पर होता था जमकर हुड़दंग, कोरोना के खौफ में रहा सूनापन

सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि युवक चीन के वुहान शहर से करीब एक माह पहले लौटा था। उसकी 28 दिन तक निगरानी की गई थी। वह ठीक था, लेकिन पिछले दिनों वह दिल्ली और आगरा गया था। वहां कुछ विदेशी लोगों से भी मिला था। अब उसे खांसी-जुकाम और बुुखार है। इसके अतिरिक्त उसकी बहन में भी इसी तरह के लक्षण हैं, लिहाजा दोनों के सैंपल भेजे गए हैं। इनके अतिरिक्त जिस युवती के सैंपल भेजे गए थे, वह दिल्ली के एक होटल में जॉब करती है। उसने वहां इटली से लौटे उस व्यक्ति को खाना सर्व किया था। जिसे कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी थी। लिहाजा एहतियातन उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल तीनों लोग अपने घर पर ही हैं। इनकी रिपोर्ट के बारे में पता चल चुका है। तीनों में ही कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।