8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2020: हर साल जहां होली पर होता था जमकर हुड़दंग, कोरोना के खौफ में रहा सूनापन

Highlights मेरठ में कोरोना वायरस के कारण होली खेलने कम निकले लोग सुपरटेक कालोनी समेत बाहरी क्षेत्रों की कालोनी में रहा सूनापन लोगों ने रंग-गुलाल और आपस में मिलने से किया परहेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 Mar 2020, 6:55 PM IST

meerut

मेरठ। कोरोना वायरस को लेकर देश-विदेश में हड़कंप मचा हुआ है। होली पर इसका असर साफ दिखा। पुराने शहर के इलाकों में तो जमकर होली खेली गई, लेकिन शहर की बाहरी आवासीय कालोनी में कोरोना वायरस का असर खूब दिखा। कालोनियों में काफी कम लोग होली खेलने के नाम पर एकत्र हुए और परिजन आपस में ही होली खेलकर लौट गए। लोगों का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से कालोनियों के 20 से 25 फीसदी लोग ही होली खेलते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ेंः Holi 2020: जुलूस निकालकर इस तरह सम्पन्न हुआ रंगोत्सव, कायम रही पुरानी परंपरा

होली पर शहर में सबसे ज्यादा जिस सुपरटेक कालोनी में होली खेली जाती है, इस बार वहां सूनापन रहा। यह कालोनी करीब एक हजार फ्लैट्स की है। हर साल बड़े स्तर पर होली खेली जाती है। होली के दिन यहां सभी लोग अपने-अपने परिवार के साथ कालोनी के मैदान में एकत्र होते हैं और बड़े हौज को पानी और रंग से भरकर लोगों को रंगा जाता है। शहर के अन्य हिस्सों से भी लोग यहां की होली देखने आते हैं। इस बार होली पर हुड़दंग का दिखने वाला पुराना नजारा सिरे से गायब रहा। बहुत कम लोग कालोनी के मैदान में पहुंचे और अपने परिजनों के साथ होली खेलकर कुछ देर में ही वापस भी हो गए। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलने और रंग लगाने से परहेज किया। इस संबंध में जब लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से लोग इस बार होली नहीं खेल रहे हैं, मुश्किल से 20-25 फीसदी लोग ही खेलने आए हैं।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में कड़ी सुरक्षा में खेली गई होली, हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में मचाया धमाल

इसी तरह शहर की अन्य आवासीय कालोनियों में भी होली कम खेली गई। लोगों ने गले मिलने से परहेज किया और रंग-गुलाल लगाने से भी। लोगों का कहना था कि इस बार कोरोना वायरस की वजह से रंगों का त्योहार फीका रहा और कम कालोनियों में कम ही लोगों ने होली खेली।