8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में कड़ी सुरक्षा के बीच खेली गई होली, हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में मचाया धमाल

Highlights शहर में लुभावने तरीके से खेली लोगों ने होली सड़कों पर बच्चों और युवाओं ने जमकर खेली होली होली के मौके पर पुलिस प्रशासन की कडी चौकसी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 Mar 2020, 2:05 PM IST

meerut

मेरठ। होली के मौके पर सुबह से मेरठ के लोग मस्ती और धमाल में डूबे हैं। अलग-अलग इलाकों में एकदम लुभावने तरीके से होली खेली जा रही है। महानगर में भी होली का हुड़दंग पूरे चरम पर है। तमाम इलाकों में अलग-अलग तरीके से होली खेली जा रही है। शास्त्रीनगर में लोगों जमकर होली खेल रहे हैं। यहां रंगों की होली के साथ-साथ पानी और गुलाल भी होली के मौके पर खूब उड़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः Holi पर यूपी के इन14 जनपदों को मिलेगी भरपूर बिजली, लाइन स्टाफ की छुट्टी पर लगाई रोक

महानगर के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई। कई स्थानों पर लोगों ने राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली का खूब लुत्फ उठाया। मेरठ के देहात इलाकों में भी लोग रंग-गुलाल से एक-दूसरे को सराबोर कर रहे हैं। लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे के घर पहुंचकर होली की बधाई दी। होली पर सुबह से ही सड़कों पर बच्चों और युवाओं की टोलियां दिखाई देने लगी।

यह भी पढ़ेंः होली को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर, बड़ी कार्रवाई में पकड़े 300 शरारती तत्व

लोगों ने अपने घरों और पार्कों में डीजे सिस्टम लगाकर जमकर डांस किया। इसके साथ ही रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर होली खेली। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने होली पर धमाल मचाया। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहा। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। रंगों से होली खेले के पश्चात दोपहर बाद महानगर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कई जगहों पर होली मिलन और होली मेले भी लगाए जाएंगे। जिसमें शहर के लोग हिस्सा लेंगे। उधर, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस तैनात रही। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ेंः Once Upon A Time: 200 साल पुराने कंठी माता मंदिर में होली पर होती है विशेष पूजा, देवी मां करती हैं रोगों से मुक्त

डायल-112 की गाडिय़ों सड़कों पर दौड़ती रही। प्रमुख मार्गों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में कड़ी चैकसी बरती गई। ट्रैफिक पुलिस ने होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमर कस ली है। पुलिस के मुताबिक होली पर ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले लोगों के न सिर्फ वाहन और लाइसेंस जब्त किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और हुड़दंग मचाने वालों की धरपकड़ के लिए सौ से अधिक विशेष टीमें बनाई हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।