पीवीवीएनएल के अंतर्गत 14 जनपद मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर और शामली आते हैं। पिछले दिनों से यहां मेंटीनेंस कार्य और बिजली कटौती से लोग परेशान थे। इसको लेकर पीवीवीएनएल के अफसरों को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा था।