रविवार रात एसपी सिटी एएन सिंह के नेतृत्व में लालकुर्ती, सदर बाजार, रेलवे रोड और सिविल लाइन्स क्षेत्र में संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस दौरान पीएसी और एलआईयू भी मौजूद रही। एसपी सिटी ने बताया कि जनपद में 1421 स्थानों पर होली का दहन होगा। सुरक्षा के चलते 300 से अधिक लोगों को चिह्न्ति किया गया है, जो माहौल बिगाड़ सकते हैं। उन पर नजर रखी जा रही है।