सीएए के विरोध में हिंसा के इनपुट के मद्देनजर पुलिस प्रशासन चौकस है। तीन सुपर जोन, नौ जोन और 31 सेक्टरों में जनपद को बांटा गया है। सुपर जोन में जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एसपी सिटी, एसपी देहात व एसपी क्राइम को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। छह एडिशनल एसपी, आठ सीओ, 40 इंस्पेक्टर, दो कंपनी आरएएफ, चार कंपनी पीएसी और 1400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 1421 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें सात स्थान अतिसंवेदनशील और 48 स्थान संवेदनशील हैं। रविवार की शाम को एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस का पैदल मार्च निकला।