एसएसपी के अनुसार होली पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले को तीन सुपर जोन, 9 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा प्लान 12 मार्च की रात तक लागू रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर छह एएसपी, आठ सीओ, 40 इंस्पेक्टर, दो कंपनी आरएएफ, चार कंपनी पीएसी और 1400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 1421 स्थानों पर होलिका दहन होगा इनमें सात स्थान अतिसंवेदनशील और 48 स्थान संवेदनशील माने जा रहे हैं।