7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2020: होली पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द

Highlights सीएए को लेकर मिले इनपुट से होली पर रहेंगे कड़े इंतजाम पुलिस अफसरों की शांति समिति के लोगों के साथ बैठकें सुरक्षा के मद्देनजर आरएएफ और पीएसी की भी मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 Mar 2020, 9:36 AM IST

meerut

मेरठ। होली पर सीएए के विरोध में हिंसा का इनपुट मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के जनपदों में पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही होली के मौके पर आरएएफ और पीएसी की अतिरिक्त मांग भी कर दी है। होली पर कड़ी निगरानी रखने को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: मेरठ के तीन लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण, सेंपल दिल्ली भेजे गए, कालेजों में रंग-गुलाल नहीं लगाने का अलर्ट

सीएए के विरोध को देखते हुए होली पर मेरठ जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हिंसा के इनपुट के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी के सख्त निर्देश हैं कि पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन आदेशों के मिलने के बाद पुलिस अफसरों ने बीट कांस्टेबल, दरोगा से लेकर पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। बीट कांस्टेबल गली-मोहल्लों के झगड़े की जानकारी तुरंत पुलिस अधिकारियों को देंगे। पुलिस पिछले पांच साल के होली के झगड़ों का इतिहास खंगाल रही है। होली पर झगड़ा करने वालों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अफसर शांति समिति के लोगों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम धार्मिक गुरुओं ने कहा- सरकार कोई भी रही हो, हिन्दू-मुस्लिम भाइयों ने हमेशा अमन से रहना पसंद किया

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि होली को लेकर पुलिस ने सारी व्यवस्था कर ली है। पुलिस शांति समिति के लोगों के साथ बैठकें कर रही है। पुलिसकर्मियों की होली तक छुट्टियां स्थगित रहेंगी। पुलिस की जनपद में कड़ी निगरानी रख रही है, ताकि असामाजिक तत्व कोई गड़बड़ी न कर सकें।