5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: मेरठ में भाई-बहन समेत तीन में कोरोना के लक्षण, सैंपल दिल्ली भेजे गए, कालेजों में रंग-गुलाल नहीं लगाने का आदेश

Highlights सीसीएसयू ने कोरोना को लेकर जारी किए आदेश जिला प्रशासन ने होली मिलन समारोह किया रद महिला दिवस पर होने वाली दौड़ भी स्थगित की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 Mar 2020, 8:38 AM IST

meerut

मेरठ।Corona virus को लेकर चारों ओर खौफ है। मेरठ को भी इस खौफ ने जकड़ लिया है। भाई-बहन और एक युवती में कोरानो जैसे लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल तीनों को घर पर ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। सीएमओ डा. राजकुमार का कहना है कि युवक चीन के वुहान शहर से करीब एक महीने पहले लौटा था। उसकी 28 दिन तक निगरानी की गई थी, वह ठीक था। पिछले दिनों वह दिल्ली गया था। वहां कुछ विदेशी लोगों से भी मिला था। इसके अलावा उसकी बहन में भी इसी तरह के लक्षण मिले हैं। एक अन्य युवती का भी सैंंपल भेजा गया है, जो दिल्ली के होटल में जॉब करती है। उसने होटल में इटली आए व्यक्ति को खाना परोसा था, जिसे कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढ़ेंः Swine Flu और Coronavirus के खौफ से मास्क की बढ़ी डिमांड, स्टॉक कम होने पर इतनी कीमत में खरीद रहे लोग

सीसीएसयू में आदेश जारी

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस और कालेजों में सभी प्राचार्यों और विभागध्यक्षों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छात्रों से होली पर रंग न खेलने को कहा है। विश्ववविद्यालय प्रशासन को इस संबंध में अभिभावकों ने भी पत्र भेजे हैं, जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस को देखते हुए छात्र-छात्राओं को अलर्ट जारी किया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कालेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर कहा है कि होली पर रंग व गुलाल पर रोक लगाएं, जिससे कोरोना वायरस से बचा जा सके।

यह भी पढ़ेंः स्वाइन फ्लू और कोरोना के खौफ के बीच बेटियों ने किया ऐसा काम कि हर कोई कर रहा प्रशंसा

पांच किलोमीटर दौड़ स्थगित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्पोट्र्स स्टेडियम में एसिड अटैक पीडि़तों की सहायतार्थ आठ मार्च को होने वाली पांच किलोमीटर की दौड़ को स्थगित कर दिया गया है। यह दौड अब कब होगी, अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इस दौड़ की मुख्य अतिथि उडऩ परी पीटी उषा थी।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: मार्च के पांच दिनों में 18 वर्ष का रिकार्ड टूटने के बाद अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

होली मिलन कार्यक्रम स्थगित

कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की ओर से होने वाला होली मिलन कार्यक्रम भी कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया है। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि कोरोना वायरस के पीडि़त की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर इस बार होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया गया है।