5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वाइन फ्लू और कोरोना के खौफ के बीच बेटियों ने किया ऐसा काम कि हर कोई कर रहा प्रशंसा

Highlights अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर किया गया आयोजन नारी सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार कागज पर उकेरे स्वाइन फ्लू और कोराना वायरस के खौफ के बीच जुटे बच्चे  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Mar 2020, 1:07 PM IST

meerut

मेरठ। एक ओर जहां जिले में स्वाइन फ्लू और कोरोना वायरस की दहशत बनी हुई है। वहीं इस दहशत क बीच जिले की बेटियों ने ऐसा काम किया जिसे आप जानकर हैरान हो जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बेटियों ने नारी सशक्तिकरण को लेकर मनमोहक चित्र बनाए गए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अब आगामी आठ मार्च को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Swine Flu और Coronavirus के खौफ से मास्क की बढ़ी डिमांड, स्टॉक कम होने पर इतनी कीमत में खरीद रहे लोग

महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार और प्रदेश सरकार के संयुक्त अभियान के तहत विद्या नॉलेज पार्क में जनपद स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों से कक्षा नौ से 11 तक के 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें छात्रों ने रंगों के माध्यम से बेटियों के हौसले से लेकर भ्रूण हत्या, नारी सशक्तिकरण समेत अनेक थीम पर चित्र बनाकर विभिन्न संदेश दिए।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम धार्मिक गुरुओं ने कहा- सरकार कोई भी रही हो, हिन्दू-मुस्लिम भाइयों ने हमेशा अमन से रहना पसंद किया

महिला कल्याण विभाग के उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी महेश कंडवाल ने बताया कि पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आठ मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर के साथ विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की निदेशिका डॉ. रीमा वाष्र्णेय, डा. सूरज, अमनदीप कौर,श्रद्धा यादव आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश