होली के बाद मौसम में फिर बदलाव आया है। मंगलवार की शाम से मेरठ और आसपास तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई, जो बुधवार की सुबह तक जारी रही। बुधवार की सुबह मेरठ का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से वेस्ट यूपी में होली से पहले तीन दिन बारिश का असर रहा। बर्फबारी रुकने के बाद दो दिन तेज धूप रही इसके बाद मंगलवार की शाम को मौसम अचानक बिगड़ गया। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी हुई।