संयुक्त व्यापार एसोसिएशन के नगराध्यक्ष शैवाल दुबलिश, विहिप जिला महामंत्री सौरभ शर्मा, विनय दुबलिश आदि व्यापारी एकत्र होकर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर राजेंद्र से मिलकर आरोपित को शातिर और उस पर दर्जनभर से अधिक मुकदमे होने बताए। वहीं, व्यापारियों ने आरोपित की गिरफ्तारी को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया। इंस्पेक्टर ने बताया आरोपित की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा। वहीं व्यापारियों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर आरोपी सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो वे दो दिन बाद थाने का घेराव करेंगे। इस बारे में जब एसपी देहात से बात की गई तो उनका कहना था कि वाहन टकराने को लेकर दो पक्षों में तनाव हुआ है। सांप्रदायिक तनाव वाला कहीं किसी तरह का मामला नहीं है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।