5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर बाइक टकराने के विवाद के बाद पथराव के साथ हुई फायरिंग, तीन घायल, वीडियो हो रहा वायरल

Highlights मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र के पुष्प विहार की घटना दोनों पक्षों ने छतों से एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Mar 2020, 2:15 PM IST

meerut

मेरठ। होली पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी छतों से एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पथराव में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना थाना टीपी नगर क्षेत्र के पुष्पविहार बागपत रोड की है।

यह भी पढ़ेंः ज्योतिरादित्य सिंधिया पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कहा- मौकापरस्त लोगों को अब पार्टी में जगह नहीं मिलनी चाहिए

मंगलवार को बाइक दौड़ाने को लेकर बवाल हुआ। दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों को लोगों ने समझा-बुझाकर घर लौटा दिया, लेकिन इसके बाद दोनों पक्ष के युवक छत पर आ गए और एक-दूसरे को बुरा-भला कहने लगे। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव आरंभ कर दिया। बताया जाता है कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग शुरू की। इस पथराव और फायरिंग की घटना में तीन युवक घायल हो गए। उनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस ने मामले को शांत कराया।

यह भी पढ़ेंः कोरोना वायरस के तीनों संदिग्धों की रिपोर्ट आयी निगेटिव, लोगाें ने ली राहत की सांस

दरअसल, पुष्पविहार कालोनी में बीती मंगलवार को होली के दिन बाइक लेकर जा रहे एक व्यक्ति की बाइक दूसरे पक्ष के टकरा जाने पर दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि पथराव की नौबत आ गई। मोहल्लेवासियों के अनुसार एक पक्ष ने गोलियां भी चलाई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां लोगों से तहरीर लेकर 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस फायरिंग के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कह रही है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की जानकारी अभी मिली है, इस मामले में भी जांच की जाएगी। घटना को लेकर मोहल्ले में तनाव बना हुआ है। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर शांति भंग में मुकदमा दर्ज किया गया है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश