scriptNoida: समलैंगिक संबंध बनाने के लिए ऐप का लेते थे सहारा, बाद में लगा देते थे करंट | Noida Police Busted Gay Racket In Fase 2 Thana | Patrika News

Noida: समलैंगिक संबंध बनाने के लिए ऐप का लेते थे सहारा, बाद में लगा देते थे करंट

locationनोएडाPublished: Sep 16, 2019 01:17:01 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों ने 4 सितंबर को लूट की वारदात को दिया था अंजाम
इलेक्ट्रिक शॉक देने वाली टॉर्च और एक गाड़ी भी मिली

photo6339206935752059214.jpg
नोएडा। उत्‍तर प्रदेश के हाईटेक शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो समलैंगिक सेक्‍स रैकेट चलाता था। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया है। उनके पास से लूट का सामान भी बरामद हुआ है।
दादरी रोड फेस-2 स्टैंड से दबोचे बदमाश

नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने दादरी रोड फेस-2 स्टैंड से विशाल और शहजाद समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। विशाल, शहजाद और राहुल शर्मा परतापुर मेरठ के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और कैश बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 4 सितंबर को लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इनके पास से इलेक्ट्रिक शॉक देने वाली टॉर्च और एक गाड़ी भी मिली है।
यह भी पढ़ें

Ghaziabad: स्‍कूल में टीचर ने चार साल की मासूम को इस तरह किया टॉर्चर, केस दर्ज

समलैंगिक है गिरोह का सरगना

एसपी सिटी विनीत जयसवाल का कहना है क‍ि गिरोह का सरगना विशाल है। वह समलैंगिक है। उसने एक साल पहले समलैंगिक लोगों के लिए बना ऐप डाउनलोड किया था। ये इसी ऐप के जरिए लोगों को अपने झांसे में लेते थे। ये संबंध बनाने के लिए लोगों से मोटी रकम ऐंठते थे। ये पीड़ित से मारपीट कर उससे रुपये भी लूट लेते थे। उन्‍होंने कहा कि बदमाश इलेक्ट्रिक शॉक वाली टॉर्च से पीड़ित को करंट भी लगाते थे।
यह भी पढ़ें

काम से मुंबई गया पति तो ससुर ने बहू को अकेला पाकर पार कर दी सभी हदें

पीड़ि‍त को पहले से जानता था विशाल

आरोपी विशाल पीड़ि‍त को पहले से जानता था। वह उससे समलैगिंक संबंध बनाने के लिए नोएडा आता था। 4 सितंबर को वह फिर पीड़ि‍त से मिला था। इस बार उसके साथ में शहजाद, राहुल और अंकुर भी थे। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों पीड़ि‍त में शुरू में रुपये मांगे। उसके इंकार करने पर उन्‍होंने उसे करंट लगाया और डेबिट व क्रेडिट कार्ड छीन लिया। पीड़ि‍त से 4500 रुपये की लूट को अंजाम देने का भी आरोप है। विशाल कार चोरी और शहजाद चाकू रखने के आरोप में जेल जा चुका है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो