
नोएडा। कोरोना वारयरस के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन में यूपी पुलिस का अलग की रूप में देखने को मिल रहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों को मुर्गा बनाने का मामला हो या जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का। इस दौरान यूपी पुलिस ने लगातार सुर्खियों में बनी रही है। इस सबके बीच नोएडा पुलिस का एक सरहानीय मामला सामने आया है। जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा मकान में लगी आग बुझाकर पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराया गया।
दरअसल, मामला नोएडा के थाना फेज तीन क्षेत्र स्थित 25 फुटा विहार का है। जहां एक मकान में गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। गली छोटी होने के कारण अंदर दमकल की गाड़ी नहीं जा सकती थी। वहीं मामले सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में पीआरवी 1851 पहुंच गई। जिसमें तैनात हेड कांस्टेबल भरत सिंह, हेड कांस्टेबल अनिरुध तिवारी और पायलेट सरवेश ने मोर्चा संभाला और सूझबूझ से गली में लगी पानी की मोटरों से पहले गैस सिलेंडर की आग को बुझाया और बाहर फेंका। फिर मकान की दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि मकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
पीड़ित की स्थिति देख राशन कराया उपलब्ध
पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल अनिरुध तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद महज सात मिनटों में हमारे द्वारा पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से पीड़ित के घर में रखा पूरा सामान जल गया और परिवार में बच्चे भी हैं। जिसके बाद हमारे द्वारा पीड़ित की हालत को देखते हुए उसे राशन भी उपलब्ध कराया गया है।
यह भी पढ़ें: रमजान पर डीएम मुस्लिमों को देंगे यह तोहफा
लोग जमकर कर रहे तारीफ
पड़ोसी प्रवीण सिंह यादव ने बताया कि आग लगने पर मैंने 112 नंबर कॉल कर सूचना दी। जिसके बाद महज 6-7 मिनट में पीआरवी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बड़ी ही सूझबूझ से आग पर काबू पाया। साथ ही यहां पर उन्होंने लोगों को भी अच्छे से हैंडल किया। पुलिस का व्यवहार और 112 की सतर्कता सरहनीय है।
Updated on:
18 Apr 2020, 7:11 PM IST
Published on:
18 Apr 2020, 7:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.