3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 3 नए केस आए सामने, 95 पहुंची मरीजों की संख्या

Highlights: -शनिवार को 82 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई -जिनमें से 79 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है -सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Apr 2020, 6:24 PM IST

नोएडा। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचाया हुआ है। जिसके चलते केंद्र सरकार ने देशभर में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया है। वहीं गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को तीन और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद जनपद में मरीजों की संख्या 95 पहुंच गई है। वहीं दो मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : कोरोना टेस्टिंग किट हुई तैयार, महज 15 मिनट में देगी रिजल्ट, कीमत भी है बेहद कम

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 82 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें से 79 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें दो केस ग्रेटर नोएडा के एच्छर गांव के हैं। जहां रहने वाले 39 वर्षीय पुरुष व 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं नोएडा के सेक्टर- 15 ए में 70 वर्षीय महिला को भी कोरोना की पुष्टि हुई है, जो कि दिल्ली की रहने वाली है। वह यहां अपने बेटे से मिलने आती है। तीनों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इनके परिवार वालों को भी क्वारंटाइन किया गया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वाले लोगों का भी रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, ताकि उन्हें भी क्वारंटाइन किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Lockdown के बीच दूल्हा-दुल्हन ने इस तरह लिए सात फेरे, हर तरफ हो रही चर्चा

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर सुनील दोहरे ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में बाहर से यात्रा कर आए अब तक 1920 लोगों की जांच की गई। इनमें 1119 को निगरानी में रखा गया है। अब तक 2005 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। शनिवार को मिले 3 नये कोरोना संक्रमितों के साथ जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 95 हो गई है। 34 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कुल 82 रिपोर्ट आई है। इनमें 79 निगेटिव और 3 पॉजिटिव पाए गए हैं। एक मरीज निजी लैब की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल 500 लोग क्वारंटाइन में हैं।