4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक से मिलने आई थी युवती, दोनों में हुआ विवाद, छत से लगा दी छलांग, लड़के की मौत, युवती अस्पताल में भर्ती

नोएडा के सेक्टर-24 में दिल दहला देने वाली वारदात! प्रेमी से मिलने आई 20 वर्षीय युवती और 35 वर्षीय युवक ने विवाद के बाद तीन मंजिला मकान की छत से कूदकर जान दे दी। युवक की मौत हो गई है, जबकि युवती की हालत नाजुक है। पुलिस जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification

नोएडा में छत से कूदे युवक-युवती, PC- IANS

Noida Suicide Case : नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने शहर में बढ़ते आत्महत्या के मामलों को लेकर चिंता और भी गहरा दी है। सेक्टर-22 स्थित एक तीन मंजिला मकान की छत से एक युवक और युवती के कूदने की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, 4 मई को सूचना प्राप्त होते ही थाना सेक्टर-24 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया।

मृतक युवक की पहचान पुनीत पुत्र कृष्णपाल सिंह (उम्र करीब 35 वर्ष) निवासी ग्राम उल्देपुर, जिला मेरठ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों नोएडा में किराए पर रह रहे थे। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। घटना के समय दोनों छत पर मौजूद थे, जहां से उन्होंने छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए, जबकि युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी मानसिक दबाव जैसे संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

दो दिन पहली घर से आई

युवती अपने घर से दो दिन पहले निकली थी। आशंका है कि वह युवक मिलने आई थी। दोनों में विवाद होने पर पड़ोस की छत मिली होने से गजराज के मकान पर पहुंच गए। किसी बात को लेकर विवाद बढ़ने पर दोनों ने गुस्से में छलांग लगा दी। पुलिस घरवालों से बात कर तहकीकात में जुटी है।