
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, PC- Police
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मितली गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। फास्ट फूड विक्रेता मूलचंद उर्फ सोनू (उम्र लगभग 35 वर्ष) का शव गांव के एक ट्यूबवेल के पास मिला। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा था, लेकिन पुलिस की जांच ने इस घटना को और भी खौफनाक बना दिया। खुलासा हुआ कि मृतक के तीन जिगरी दोस्त विशाल, दीपक और रिंकू ने ही उसके साथ इस बर्बर हत्या को अंजाम दिया। तीनों के मूलचंद की पत्नी के साथ अवैध संबंध चल रहे थे।
मूलचंद गांव में अपनी फास्ट फूड की छोटी दुकान चलाकर परिवार का पेट पालते थे। वे अपने इन तीनों दोस्तों को बेहद भरोसेमंद मानते थे। अक्सर साथ बैठकर समय बिताते थे। लेकिन उनकी इस दोस्ती की आड़ में गहरी साजिश रची जा रही थी। विशाल, दीपक और रिंकू लंबे समय से मूलचंद की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाए हुए थे। जब मूलचंद को इस रिश्ते का अंदेशा होने लगा, तो तीनों ने उसे स्थायी रूप से रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।
2 मई की रात आरोपियों ने मूलचंद को पार्टी के बहाने ट्यूबवेल पर बुलाया। वहां चारों दोस्तों ने बीयर और शराब का दौर चलाया। घंटों तक शराब पीने के बाद मूलचंद पूरी तरह नशे में धुत हो गए और अपना बचाव करने लायक हालत में नहीं रहे। इसी का फायदा उठाते हुए विशाल, दीपक और रिंकू ने पास पड़ी ईंट उठाई और क्रूरता से उसके सिर पर बार-बार वार करने शुरू कर दिए। निर्मम प्रहारों से मूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें, खून से सनी ईंटें और अन्य सबूत बिखरे पड़े थे, जो इस हत्याकांड की भयावहता को दर्शाते थे।
सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। एसपी सूरज राय के निर्देशन में टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और स्थानीय पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को चिन्हित किया। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि मूलचंद को उनके अवैध संबंधों में बाधा मानते हुए उन्होंने यह प्लान तैयार किया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुई ईंट को भी बरामद कर लिया है।
यह घटना गांव में सनसनी फैलाए हुए है। लोग दोस्ती के नाम पर हुई इस धोखेबाजी और क्रूरता से आक्रोशित हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।
Published on:
04 May 2026 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
