27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागपत में मकान बंटवारे को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे को पीट-पीटकर मार डाला

UP Crime विवाद के बाद महिलाओं ने एक दूसरों पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बड़े भाई ने बेटों के साथ मिलकर छोटे को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

2 min read
Google source verification
crime

प्रतीकात्मक तस्वीर

UP Crime बागपत में मकान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने बेटों के साथ मिलकर छोटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी भाग गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल हुए छोटे भाई को उसके परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्यारोपी बड़े और बेटों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

ये है पूरा मामला ( UP Crime )

बड़ौत कस्बे के रहने वाले 55 वर्षीय देवेंद्र और उसके बड़े भाई राजेंद्र के बीच मकान के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को एक बार फिर से दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों झगड़ने लगे और एक दूसरे पर बेइमान होने का आरोप लगाने लगे। इसी दौरान परिवार वालों ने किसी तरह दोनों के बीच सुलह करवाते हुए विवाद को टाल दिया लेकिन इसके बाद घर में महिलाओं ने एक दूसरे पर टिप्पणी कर दी। आरोप है कि इससे नाराज होकर बड़ा भाई राजेंद्र अपने बेटों के साथ खेत पर पहुंच गया जहां देवेंद्र पहले से काम कर रहा था। यहीं पर दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने बेटों ने मिलकर देवेंद्र पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

इस हमले में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर फरार हो गए। देवेंद्र की चीख-पुकार की आवाज सुनकर कुछ ही दूरी पर काम कर रहे अन्य ग्रामीण और देवेंद्र की बेटी रचना और बेटा अंकुश भी मौके पर पहुंच गए। इन्होंने पुलिस को बताया कि इनका पिता गंभीर रूप से घायल था और खून बह रहा था। इसके बाद आनन-फानन में परिवार के लोग घायल देवेंद्र को नजदीकी अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अब महिलाएं कह रही है कि अगर आसानी से बटवारा कर लेते तो आज यह दिन देखना नहीं पड़ता।