3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

₹3 करोड़ का सोना-चांदी लेकर बंगाली कारीगर फरार, 14 व्यापारियों को लगाया चूना

बागपत जिले में दो बंगाली कारीगरों ने 14 सराफा व्यापारियों को चूना लगा दिया। बंगाली कारीगर व्यापारियों का सोना-चांदी और कैश लेकर फरार हो गए हैं।

2 min read
Google source verification

बागपत

image

Vinay Shakya

May 03, 2026

Gold and Silver Jewelry

सोने-चांदी की ज्वैलरी (सांकेतिक AI इमेज)

बागपत जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़ौत नगर में सोना-चांदी के आभूषण बनाने वाले दो बंगाली कारीगरों ने 14 व्यापारियों को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया। बंगाली कारीगर 14 व्यापारियों का सोना-चांदी और कैश लेकर फरार हो गए हैं। अब पुलिस आरोपी कारीगरों की तलाश कर रही है।

₹3 करोड़ का सोना-चांदी और कैश लेकर कारीगर फरार

बागपत जिले के बड़ौत नगर में सराफा व्यापारियों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। दो बंगाली कारीगरों ने 14 सराफा व्यापारियों का लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य का सोना-चांदी व नकदी लेकर परिवार समेत फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सराफा बाजार में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पीड़ित व्यापारियों ने कोतवाली थाने में आरोपी कारीगरों के खिलाफ तहरीर दी है।

व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद आयुष शेख और मोहम्मद मिनहाज शेख लंबे समय से बड़ौत में जेवर बनाने का काम करते थे। व्यापारी इन दोनों कारीगरों को जेवरात बनाने के लिए सोना-चांदी देते थे। दोनों कारीगर 28 अप्रैल को अचानक अपने घरों से परिवार के साथ गायब हो गए, वे किराए के मकान में रहते थे। अब दोनों कारीगरों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। कई जगह पूछताछ करने के बाद भी कारीगरों को कोई सुराग नहीं मिला है।

आरोपियों ने 14 व्यापारियों को लगाया चूना

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि सौरभ जैन, राजीव जैन, आर्जव जैन, सिद्धार्थ जैन, विकास जैन, रविन्द्र वर्मा, शेखर वर्मा, दीपक वर्मा, सतीश वर्मा, विभोर अग्रवाल, अंकुर जैन और आयुष जैन समेत कुल 14 सराफा व्यापारियों ने आभूषण बनाने के लिए अलग-अलग मात्रा में सोना-चांदी आरीपी कारिगरों को दिया था। व्यापारियों ने कारीगरों को आभूषण बनाने के लिए रकम भी सौंपी थी।

आरोपी कारीगरों की तलाश कर रही पुलिस

पीड़ित व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कारीगरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद सराफा बाजार में व्यापारियों में आक्रोश है। पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटा गया माल बरामद करने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वे बाजार बंद करके आंदोलन करने को मजबूर होंगे।