8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bagpat Crime: ‘मरने तक गला घोंटा, शव के हाथ-पांव बांधे और फेंक दिया’, प्रेमिका के सामने ही प्रेमी को मार डाला, रोंगटे खड़े कर देगी यह वारदात

Murder in Love Affair: बागपत में एक युवक की गला घोंटकर हत्या (Strangled to Death) कर दी गई। जान गंवाने वाला शख्स रात के अंधेर में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, तभी परिजनों ने उसे देख लिया। पूरी खबर पढ़िए…

2 min read
Google source verification

बागपत

image

Vinay Shakya

Jun 08, 2026

Youth murder in Bagpat

बागपत में प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या (सांकेतिक AI इमेज)

Bagpat Murder News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में प्रेम प्रसंग के चलते 22 वर्षीय युवक शहजान की बेहरमी से हत्या (Shahjahan Murder in Love Affair) कर दी गई। रात के अंधेरे में शहजान अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों ने वारदात को अंजाम दिया। इस हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है।

प्रेमिका के सामने प्रेमिका को मार डाला

शहजान अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान तीन लोगों ने रस्सी से गला घोंटकर उसे मार डाला। हत्या के बाद शव के हाथ-पैर बांधकर एकता कालोनी के खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। इस वारदात को प्रेमिका के सामने ही अंजाम दिया गया। हत्या करने वाले तीनों लोग शहजान की प्रेमिका के चाचा हैं।

मरने तक गला दबाया, प्रेमिका ने शोर मचाया तो पीट दिया

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने गए शहजान को बेरहमी से मार दिया गया। प्रेमिका के सामने उसके 3 चाचा ने मिलकर प्रेमी को जमकर पीटा, फिर वारदात को अंजाम दिया। प्रेमिका ने विरोध किया तो परिजनों ने उसे भी पीट दिया और डांटकर चुप करा दिया। प्रेमिका के चाचा ने जान निकलने तक युवक का रस्सी से गला दबाया। इस दौरान प्रेमिका रोती रही और उसके सामने ही प्रेमी की जान चली गई।

अब पूरा मामला समझिए

रविवार देर रात करीब 1 बजे बागपत के केतीपुरा मोहल्ले का रहने वाला शहजान अपनी प्रेमिका से मिलने मुगलपुरा पहुंचा था। जैसे ही वह घर के अंदर घुसा, प्रेमिका के चाचा ने उसे देख लिया। इसके बाद चाचा ने तुरंत अपने दो अन्य भाइयों को बुला लिया, तीनों ने मिलकर युवक को दबोच लिया।

तीनों लोगों ने युवक को पीटा, फिर रस्सी से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने युवक के हाथ-पैर बांधे, शव को रेहड़ी पर रखकर एकता कालोनी ले जाकर खाली प्लॉट में फेंक दिया। सोमवार को सफाई कर्मी ने शव देखा तो मोहल्ले वालों को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सभी हत्यारोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और तीनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शहजान लंबे समय से उनकी भतीजी से मिल रहा था। उन्होंने कई बार मना किया, लेकिन युवक नहीं माना। रविवार रात उसे घर में घुसते देखकर उन्होंने गुस्से में हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।