6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोन कर गांव बुलाया और मार डाला, बागपत के मनीषा हत्याकांड में पिता ने पति पर लगाए आरोप

Baghpat Manisha Murder Case: मनीषा की हत्या गर्दन पर फरसे से कई वार करके की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। रविवार को दो चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
2 min read
Google source verification

बागपत

image

Aman Pandey

Jun 22, 2026

Up new, crime news

प्रतीकात्मक तस्वीर, Pc-Patrika

Baghpat Manisha Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक शख्स ने अपनी पत्नी की फरसे से काटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला की गर्दन, सिर, हाथ और पीठ पर फरसे से कई वार किए गए थे। मृतका मनीषा का जन्मदिन वारदात से महज तीन दिन बाद 23 जून को था। वह इस मौके पर वृंदावन जाकर पूजा-अर्चना करने की योजना बना रही थी।

पिता पंकज का कहना है कि उनकी बेटी को सुनियोजित तरीके से गांव बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पति राहुल भाटी के अलावा उसके परिवार के अन्य लोग भी इस साजिश में शामिल हैं। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मनीषा के पिता पंकज ने बताया कि उन्हें बेटी की मौत की जानकारी पुलिस के जरिए मिली। उन्होंने कहा कि मनीषा उनके चार बच्चों में सबसे बड़ी थी। परिवार में संतान नहीं होने के कारण उनके छोटे भाई ब्रजपाल ने उसे गोद लिया था और उसी ने उसका पालन-पोषण किया था।

8 साल पहले की थी शादी

पिता के अनुसार, करीब आठ वर्ष पहले मनीषा ने राहुल भाटी से अंतरजातीय विवाह किया था। उस समय परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया और बाद में उससे दूरी बना ली। इसके बाद मनीषा कभी घर नहीं लौटी, हालांकि वह रिश्तेदारों और अपनी छोटी बहन शिवानी के संपर्क में रहती थी।

परिजन बोले- साजिश के तहत बुलाकर की हत्या

परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले मनीषा ने अपनी बहन से बातचीत में बताया था कि उसकी बेटी अनन्या लगातार उसे फोन कर साथ ले जाने की बात कह रही थी। बेटी के बुलावे पर ही वह 19 जून को खैला गांव पहुंची। परिवार का आरोप है कि इसी बहाने उसे गांव बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

मामले की जांच के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की बर्बरता को भी उजागर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मनीषा की गर्दन पर फरसे से कई वार किए गए थे। इसके अलावा सिर, हाथ और पीठ पर भी गहरे चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी राहुल भाटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया फरसा और अन्य सामान बरामद किया गया है।

आइए जानते हैं पूरा मामला

बागपत जनपद के खैला गांव में शनिवार को राहुल नाम के युवक ने अपनी पत्नी मनीषा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह हरिद्वार की फैक्टरी में काम करता था तभी मनीषा से मिला। कोर्ट मैरिज के बाद गांव आकर रहने लगा था। इस दौरान दो बच्चे भी हुए। चार साल पहले मनीषा बंगलूरु में नौकरी की बात कहकर चली गई। अपने साथ बेटे को ले गई। उसे शक था कि मनीषा किसी के संपर्क में आ गई है और उसी के साथ बंगलूरु में रह रही है। बार-बार कहने पर मनीषा वापस नहीं आई। अब मनीषा बेटी को लेने आई थी।

बड़ी खबरें

View All

बागपत

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग