
गोरखपुर में भाई ने उजाड़ा भाई का परिवार (सोर्स: पत्रिका)
Gorakhpur Triple Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बांसगाव क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम बलुआ में दर्दनाक घटना से हड़कंप मच गया। यहां छोटे भाई द्वारा अपने बडे भाई, बडे भाई की पत्नी व बच्चे की हत्या कर दी गयी। हैरान करने वाली बात है कि तीन हत्या कर परिवार उजाड़ देने वाला छोटा भाई अभी नाबालिग है। बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया गया। घटनास्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ, SP साउथ दिनेश पुरी, CO बांसगांव भारी फोर्स के साथ किए।
जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात घरेलू विवाद की बात को लेकर बाल अपचारी द्वारा अपने भाई व भाई की पत्नी व उनके बच्चे की हत्या कर दिया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, हत्या की इस वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि 16 वर्षीय छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और उनके मासूम बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है, जब तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर तीनों की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही SSP डॉ. कोस्तुभ, SP साउथ दिनेश कुमार पुरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की।
SP साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है, उन्होंने बताया कि अमित, रंजना और रेयांश एक ही कमरे में सोए थे। तीनों की उसी कमरे में हत्या की गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। आरोपी भाई से पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है और उसके पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में
Updated on:
22 Jun 2026 10:39 am
Published on:
22 Jun 2026 06:24 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
