20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी न होने से नाराज बेटे ने पिता को काट डाला, एक के बाद एक कर कुल्हाड़ी से किया कई वार

Son kill his father: गोरखपुर में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे पिता पर उनके ही बेटे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर कई वार होने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। गुलरिहा थाना पुलिस आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

सनकी बेटे ने की पिता की हत्या (सोर्स: पत्रिका)

गोरखपुर के गुलहरिया थानाक्षेत्र स्थित जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला में एक दर्दनाक घटना में एक सनकी बेटे ने पिता की सिर्फ इसलिए नृशंस हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी शादी नहीं कर रहे थे। घटना बुधवार देर रात 2 बजे की है जब बेटे ने सो रहे पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पिता की हत्या के बाद आरोपी छत पर चढ़ गया और चिल्लाकर पिता की हत्या करने का शोर मचाने लगा।

लड़के की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और उसके पिता के अलावा घर में कोई भी मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी हमेशा अपने पिता से शादी करवाने की जिद करता था। आरोपी दो महीने से मनोचिकित्सक से इलाज करा रहा था।

शादी को लेकर पिता से होता रहता था विवाद

जानकारी के मुताबिक गुलरिहा थाना क्षेत्र स्थित जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला में ब्रम्हदेव कन्नौजिया अपने बेटे गोलू के साथ रहते थे। पत्नी का देहांत हो चुका है, उनके दो और बेटे हैं सोनू और मोहन जो बाहर काम करते हैं। जानकारी मिली कि गोलू मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। मां पड़ोसियों ने बताया कि ब्रम्हदेव अपने बेटे की काफी देखभाल करते थे। गोलू अक्सर शादी करने की जिद करता था और इसी बात को लेकर घर में कहासुनी होती रहती थी।

पिता की हत्या के बाद चिल्लाने लगा

बुधवार को रोजाना की तरह गोलू और उसके पिता खाना खाकर सो रहे थे। ब्रम्हदेव घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात में गोलू ने अचानक कुल्हाड़ी से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में ब्रम्हदेव की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी गोलू घर की छत पर चढ़ गया और चिल्लाते हुए बोला कि उसने अपने पिता को मार डाला है। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

गुलरिहा थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और उसका उपचार चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद, मानसिक स्थिति की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।