15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या, मौसी से अफेयर पर भड़के चचेरे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

Gorakhpur murder news: जिले के गीडा थाना क्षेत्र के बनगांव में अवैध संबंधों के शक में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur newd

युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या (सोर्स: पत्रिका)

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई, वारदात रविवार की रात में अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, युवक का चचेरे भाई की सगी मौसी से अफेयर चल रहा था। इस बात से नाराज चचेरे भाईयों ने तयशुदा प्लान के तहत युवक पर हमला किया।

परिजनों ने खून से लथपथ हाल में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख, उसके डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने फौरी कारवाई करते हुए सोमवार सुबह आरोपी चचेरे भाई समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

हत्यारोपी के कहने पर विजय देर रात घर के बाहर निकला

पुलिस के मुताबिक, मृतक विजय पाल गीडा थाना क्षेत्र के बनगावां में रहता है। विजय के पिता कृष्ण कुमार पूर्व में प्रधान भी रह चुके हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। दोनों ही भाई बेंगलूरु में रहकर काम करते हैं। एक सप्ताह पहले विजय पाल गांव आया था। रविवार देर रात लगभग एक बजे विजय आरोपी चचेरे भाई विनय के कहने पर उसके साथ घर के बाहर खेत में गया।

पहले से तय था प्लान, हत्यारोपियों ने ताबड़तोड़ मारा चाकू

पहले से प्लान के मुताबिक चचेरे भाई ने उसे खूब शराब पिलाई। इस दौरान वहां चचेरे भाई की मौसी का लड़का और अन्य युवक भी मौजूद थे। जब विजय पूरी तरह नशे में धुत हो गया तभी अचानक चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से विजय के सीने और पेट में कई प्रहार किए गए। मरा जानकर आरोपी उसे ईंट के भट्‌ठे पर छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विजय गांव में आकर चीखने लगा।

गंभीर रूप से घायल विजय की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उसकी आवाज सुन पिता और के अन्य लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान ही भोर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आरोपी और मृतक एक ही गांव के है जिससे वहां भी तनाव है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी फोर्स तैनात जा। CO गीडा योगेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी विनय की पहचान की गई है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।