29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाज को बांटने वालों के आदर्श हैं बाबर और औरंगजेब: CM योगी बोले- सनातन धर्म और भारत की संस्कृति के खिलाफ हो रही साजिशें

Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ ताकतें सनातन धर्म और भारत की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने समाज को बांटने वालों से सतर्क रहने की अपील की।
2 min read
Google source verification
Yogi Adityanath on Akhilesh Yadav

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो- पत्रिका)

CM Yogi Adityanath: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन संस्कृति, समाज की एकता और देश विरोधी साजिशों को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें भारत की संस्कृति और विकास यात्रा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। CM योगी ने कहा कि याद रखना, समाज को बांटने वाले लोग वही हैं, जिनके आदर्श बाबर और औरंगजेब हैं।

सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश: CM योगी

CM योगी ने कहा कि सभी लोगों को भारत के खिलाफ होने वाली साजिशों को समझना होगा। कुछ ताकतें देश की विकास यात्रा, सनातन संस्कृति और परंपराओं को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो देश विरोधी साजिशों का हिस्सा बने हुए हैं। अगर ऐसे लोगों को पहचानने में लापरवाही बरती गई तो यह अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसी स्थिति होगी।

जल्द दुनिया के शीर्ष देशों में होगा भारत

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आने वाले समय में भारत दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी प्रगति यात्रा में कई देशों को पीछे छोड़ा है, इसलिए कुछ ताकतों को देश की बढ़ती ताकत पसंद नहीं आ रही है। सीएम योगी ने कहा कि ऐसी ताकतें देश में अस्थिरता, अशांति और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर ऐसी गतिविधियों का विरोध करने की अपील की।

नक्सलवाद को लेकर किया दावा

योगी आदित्यनाथ ने नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि 12 साल पहले देश के 120 जिलों में नक्सलवाद का प्रभाव था, लेकिन आज एक भी जिले में नक्सलवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाले लोग अब नए रूप और नए नामों के साथ सामने आ सकते हैं।

भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

मुख्यमंत्री ने रामायण के कालखंड में हनुमानजी का रास्ता रोकने वाले कालनेमि का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से देश के खिलाफ साजिशों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर यह संकल्प लेना होगा कि देश के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि आने वाले एक-दो सालों में भारत जब दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, तब प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां भी बढ़ेंगी।