27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gorakhpur Boat Crash: गोरखपुर में आपस में टकराई दो स्पीड बोट, युवक की मौत, आठ घायल

Gorakhpur Boat Crash: गोरखपुर के रामगढ़ ताल में दो स्पीड बोटों की टक्कर में एक युवक की जान चली गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है इसमें एक बच्चा भी शामिल है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के नाते कुशीनगर जिले के दो दोस्त अपने परिवार के साथ मौज मस्ती करने आए थे लेकिन यह दर्दनाक हादसा हो गया।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

नौकायन पर दो बोट आपस में भिड़ी ( सोर्स: पत्रिका)

Gorakhpur Boat Accident: गोरखपुर में रविवार की रात रामगढ़ताल के नौकायन पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहां ताल में सैर कराने वाली दो स्पीड बोट आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हैं, पांच घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है लेकिन तीन अन्य भर्ती है जिसमें एक युवक की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान लखमुद्दीन निवासी पिपरा गांव, हाटा जिला कुशीनगर के रूप में हुई है, वहीं घायल कयामुद्दीन अंसारी कुशीनगर जिले के कप्तानगंज में अजीज नगर के रहने वाले हैं। दोनों दोस्त परिवार के साथ कुशीनगर से घूमने आए थे और यह हादसा हो गया।

झील में दो बोट आपस में टकराई

पुलिस के मुतबिक बोट पर 8 लोग बैठे थे। बोट प्लेटफॉर्म से झील की ओर जा रही थी। तभी दूसरी बोट सवारी लेकर प्लेटफॉर्म पर लौट रही थी। इसी बीच दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे जाने वाली बोट बेकाबू होकर पलट गई। बोट पलटते ही उसमें बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग पानी में गिरकर डूबने लगे।

पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू कर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और नौका विहार चौकी इंचार्ज ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। सभी लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल लखमुद्दीन, कयामुद्दीन अंसारी और एक बच्चे हमजा, एक युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लखमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। कयामुद्दीन और बच्चे हमजा का इलाज जारी है। कयामुद्दीन के कंधे में और हमजा के सिर में चोट आई है, एक अन्य युवक के हाथ में चोट लगी है।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने शुरू की जांच

इस हादसे की खबर मिलते ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी लाव लश्कर के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति जाने।पुलिस अधिकारियों ने भी घटना वाली जगह का निरीक्षण किया। हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दोनों बोट की टक्कर को हादसा माना जा रहा है, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बोट चालक हिरासत में

पुलिस ने फौरन कारवाई करते हुए दोनों बोट के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है इसके साथ ही दोनों प्लेटफॉर्म संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संचालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा रहा है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के जेई केस दर्ज करने के लिए तहरीर देंगे। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।