25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gorakhpur News: गोरखपुर में थाने के गेट पर युवती ने पिया फिनाइल, मची अफरातफरी, जेल में है प्रेमी

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाने के सामने एक युवती द्वारा फिनायल पीने से हड़कंप मैच गया, आनन फानन में पहुंची पुलिस ने उसे फौरन सीएचसी पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा हैं।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur news

CO चौरीचौरा (सोर्स: पत्रिका)

Girl Drink Phinayal: गोरखपुर में शनिवार को चौरी-चौरा थाने के सामने ही हैरान करने वाली घटना हुई, यहां थाने से बाहर निकलते ही एक युवती फिनायल पी लिया और बेहोश होकर गिर गई। युवती को इस हाल में देख वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई, फौरन पुलिस ने उसे चौरी-चौरा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।

थाने पहुंचकर प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

जानकारी के मुताबिक, देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र की एक युवती दोपहर करीब 2:30 बजे गोरखपुर के चौरी-चौरा थाने पहुंची। थाने में जाकर वह पुलिसकर्मियों से प्रेमी से शादी कराने की जिद करने लगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

काफी समझाने पर भी नहीं मानी, थाने के बाहर पी फिनायल

जब कोई उसकी बात नहीं सुना तो वह थाने से बाहर निकली और अपने बैग में रखकर लाई फिनायल पी ली। इसके बाद वह अचेत होकर गिर गई , शोर मचने पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी बाहर आए और तत्काल उसे उठा कर चौरी-चौरा सीएचसी में लेकर गये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर युवती के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए हैं।

युवती की शिकायत पर प्रेमी को पुलिस भेज चुकी है जेल

पुलिस ने बताया कि युवती ने 23 जुलाई को अपने प्रेमी चौरी-चौरा निवासी धनंजय निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि धनंजय उसको शादी का झांसा देकर तीन साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। जब युवती ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो धनंजय ने बहाना बनाने लगा। इससे अवसाद में आकर युवती थाने जाकर प्रेमी के खिलाफ दी। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 जुलाई को दोपहर के समय आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर जेल भिजवा दिया।

SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि युवती युवक से शादी कराने के लिए कह रही थी। उसी युवक के खिलाफ मुकदमा भी कराया था। जिसके आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया था।