25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda accident: तेरहवीं के बाद मातम, घर के बाहर बैठे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, पलभर में उजड़ गया परिवार

Gonda Accident: गोंडा के कौड़िया क्षेत्र के आर्यनगर चौराहे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।
2 min read
Google source verification
मृतक की फाइल फोटो सोर्स पत्रिका

मृतक की फाइल फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda accident: गोंडा जिले के कौड़िया क्षेत्र के आर्यनगर चौराहे पर शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ससुराल में आयोजित तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मां और बेटे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति किसी तरह बच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र स्थित आर्यनगर चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मां और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गंगादीन पुरवा, वीरपुर के रहने वाले हरिओम जायसवाल अपनी पत्नी रीता देवी उर्फ खुशबू जायसवाल (32) और बड़े बेटे लकी जायसवाल (11) के साथ अपनी सास की तेरहवीं में शामिल होने आर्यनगर स्थित ससुराल आए थे। तेरहवीं का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 11:50 बजे परिवार के लोग घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे।

पति छलांग लगाकर बचाई जान पत्नी बेटे की मौत

इसी दौरान बहराइच की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ गया। हरिओम जायसवाल ने किसी तरह छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। लेकिन उनकी पत्नी और बेटा ट्रक की चपेट में आ गए। आरोप है कि ट्रक दोनों को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

ट्रक चालक वहां छोड़कर मौके से फरार

हादसा इतना भीषण था कि रीता देवी और उनके बेटे लकी की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में परिवार की खड़ी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चालक की लापरवाही से उजड़ गया परिवार

जिस घर में तेरहवीं संस्कार के बाद परिवार एक-दूसरे को संभालने की कोशिश कर रहा था। वहीं कुछ ही घंटों बाद मां और बेटे की मौत की खबर ने सबको तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया।